Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

CM बोले- संतों ने हिंदू समाज की एकता बनाए रखा:गोरखपुर में गुरु को श्रद्धांजलि दी; जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं

गोरखपुर : CM योगी गोरखपुर में तीसरे दिन बुधवार को महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। योगी ने कहा- संतों ने हिंदू समाज की एकता को बनाए रखा है।

उन्होंने कहा- महंत दिग्विजयनाथ जहां हिन्दू समाज की एकता के प्रचंड हिंदुत्व के वेग को आगे बढ़ाने के पक्षधर थे। वहीं महंत अवैद्यनाथ जी महाराज उस प्रचंड वेग को आगे बढ़ाने के लिए बिखरी हुई हिंदू ताकत को फिर से एकजुट करने के लिए सामाजिक समता रूपी माहौल को एकजुट करने के लिए अहर्निश प्रयास किए।

इससे पहले गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और गाय को गुड़ और रोटी खिलाई। फिर गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में सीएम ने 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने लोगों से कहा- चिंता मत करिए, सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराएगी।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह उनके समाधि स्थल पर जाकर उनकी विशेष पूजा अर्चना की।

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह उनके समाधि स्थल पर जाकर उनकी विशेष पूजा अर्चना की।

महंत अवैद्यनाथ जी महाराज ने राम के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया

CM योगी ने कहा- महंत दिग्विजय नाथ की नेतृत्व में रामलला प्रकटीकरण अयोध्या में होता है। गुलामी के ढांचें को हटाने के लिए जब आरएसएस के सानिध्य में विश्व हिन्दू परिषद् ने राष्ट्रिय रामजन्म भूमि मुक्ति की समिति का गठन किया तो महंत अवैद्यनाथ जी महाराज ने उसे नेतृत्व दिया। संतों को साथ लेते हुए रामजन्म भूमि मुक्ति के लिए अपना पूरा समय और जीवन समर्पित कर दिया।

संतों ने हिन्दू समाज की एकता को बनाए रखा

योगी ने कहा- महंत दिग्विजयनाथ जहां हिन्दू समाज की एकता के प्रचंड हिंदुत्व के वेग को आगे बढ़ाने के पक्षधर थे। वहीं महंत अवैद्यनाथ जी महाराज उस प्रचंड वेग को आगे बढ़ाने के लिए बिखरी हुई हिंदू ताकत को फिर से एकजुट करने के लिए सामाजिक समता रूपी माहौल को एकजुट करने के लिए अहर्निश प्रयास किए। सहभोज का आयोजन उसी क्रम में किए गए अभियान का हिस्सा था।

CM योगी ने जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं

CM योगी ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के प्रति आश्वस्त किया।

उन्होंने लोगों से कहा- चिंता मत करिए, सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराएगी। इस अवसर पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले।

हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

गुरु पूजा करने के बाद सीएम योगी ने की गोसेवा

CM योगी ने बुधवार सुबह सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया गया। इसके बाद गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। साथ ही विशेष पूजा अर्चना की।

साथ गोसेवा करने गोशाला में भी पहुंचे। यहां उन्होंने गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़ खिलाया। गोशाला में मुख्यमंत्री के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से आए संतजन भी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *