Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट में एशियन गेम्स में पहली बार भिड़ेंगे:3 अक्टूबर को फाइनल; इंडिया ने श्रीलंका को हराया, ईशान की फिफ्टी, वैभव ने 38 रन बनाए

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। अब गोल्ड के लिए भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह पहला मौका है जब ये दोनों टीमें एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

भारत ने जापान के निशिन में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के 6 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। 3 बल्लेबाज रनआउट हुए।

ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। वैभव ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश से जीता 13-13 ओवर का मैच

मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश से प्रभावित हुआ। ऐसे में इसे 13-13 ओवर का कर दिया गया था। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 111 रन बनाए। पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में 4 विकेट पर जीत हासिल कर ली।

10वें ओवर में लगातार तीन विकेट गिरे, श्रीलंका 45 पर ऑलआउट

10वें ओवर में श्रीलंका की पारी 45 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 134 रन से जीत लिया है। 10वें ओवर में भारत ने लगातार तीन विकेट लिए। 9.3 पर तिलक वर्मा ने थारिंदु रत्नायके को 5 रन पर रन आउट किया। 9.4 पर अभिषेक शर्मा ने चमिका करुणारत्ने को 4 रन पर स्टंपिंग कराया, जबकि अगली गेंद पर बिनुरा फर्नांडो को बोल्ड कर दिया। यह अभिषेक का दूसरा विकेट रहा।

जीत सेलिब्रेट करते अभिषेक और तिलक। (फोटो- BCCI)

जीत सेलिब्रेट करते अभिषेक और तिलक। (फोटो- BCCI)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *