Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

IND vs PAK Asian Games Semifinal: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सेमीफाइनल मुकाबले में 4-3 के अंतर से दी मात

  • एशियन गेम्स 2026 में पुरुष हॉकी इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चारों खाने चित्त करने के साथ 4-3 के अंतर से जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की हॉकी पुरुष टीम के बीच में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें दोनों टीमों की तरफ से काफी आक्रामक खेल देखने को मिला और एक समय चौथे क्वार्टर में मैच 3-3 की बराबरी था। इसके बाद खेल के आखिरी मिनट में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक ने गोल करने के साथ टीम इंडिया की जीत को पूरी तरह से पक्का कर दिया जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने चले आ रहे दबदबे को जारी रखते हुए 4-3 के अंतर से मुकाबला जीतने के साथ गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

पहले दो क्वार्टर में भारतीय टीम ने बनाई 3-1 की बढ़त

भारतीय टीम की तरफ से इस सेमीफाइनल मुकाबले में शुरुआत काफी आक्रामक देखने को मिली, जिसमें पहले क्वार्टर के शुरुआती पांच मिनट के अंदर टीम इंडिया कई पेनल्टी कॉर्नर लेने में कामयाब रही लेकिन गोल सिर्फ एक ही हो सका। इसके बाद पहला क्वार्टर खत्म होने पर भारतीय टीम मैच में 1-0 से आगे थी, तो वहीं दूसरे क्वार्टर के खेल में टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मुकाबले में अपना पहला गोल करने के साथ भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से मुकाबले का तीसरा गोल सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल के रूप में किया जिससे टीम इंडिया 3-0 से मैच में आगे हो गई थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर के आखिर में पाकिस्तान मैच में अपना पहला गोल करने में कामयाब रहा और दूसरा क्वार्टर खत्म होने पर भारतीय टीम मैच में 3-1 से आगे थी।

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने किया मुकाबले में अपना दूसरा गोल

इस मैच में तीसरे क्वार्टर के खेल की शुरुआत होने के साथ पाकिस्तानी टीम की तरफ से थोड़ा आक्रामक खेल देखने को मिला जिसमें उन्होंने लगातार भारतीय डिफेंस को दबाव में लाने की कोशिश भी की जिसमें तीसरे क्वार्टर के आखिर में फउउनकी तरफ से मुकाबले में दूसरे गोल होने से यह मैच 3-2 पर आ गया था।

अभिषेक ने दबाव भरे माहौल में किया निर्णायक गोल

चौथे क्वार्टर का खेल शुरू होने के साथ पाकिस्तान की तरफ से मैच का तीसरा गोल भी आ गया जिससे मुकाबला अब 3-3 की बराबरी पर था। ऐसे में दोनों टीमों के प्लेयर्स पर दबाव देखने को मिला जिसमें खेल में जब आखिरी मिनट बचे तो उस समय भारतीय खिलाड़ी अभिषेक ने फील्ड गोल करते हुए मुकाबले में इंडिया की जीत को भी पक्का करने के साथ गोल्ड मेडल मैच का टिकट भी दिला दिया। इसी के साथ भारतीय टीम इस मैच को 4-3 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही।

भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल मैच में पक्की की जगह

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ सेमीरफाइनल मुकाबले को 4-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

अभिषेक ने आखिरी मिनट में गोल कर पलट दिया मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला चौथे क्वार्टर में 3-3 की बराबरी पर आने के बाद आखिरी मिनट में अभिषेक की तरफ से किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ जिसके दम पर भारतीय टीम मैच में 4-3 के अंतर से आगे हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *