Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

कोहली बोले-5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के दर्शन की बात झूठी:श्रद्धा और सम्मान की वजह से आश्रम जाता हूं; फलहारी महाराज ने लगाए थे आरोप

मथुरा : क्रिकेटर विराट कोहली ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के 5 करोड़ लेकर संत प्रेमानंद के आश्रम जाने के आरोपों को नकार दिया है। कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि सभी दावे पूरी तरह से झूठे, निराधार और तथ्यहीन हैं। वे प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आश्रम सिर्फ गहरी श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं।

उन्होंने अपील की कि मीडिया किसी भी दावे को तथ्यों की जांच करने के बाद ही प्रसारित करे। दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने दावा किया था कि आश्रम के एक गुट ने कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को 5 करोड़ रुपए देकर केलीकुंज आश्रम बुलाया था, ताकि प्रेमानंदजी को और फेमस किया जा सके।

फलाहारी महाराज ने कहा- आपकी टीम में साधू भेष में बड़े-बड़े माफिया घुसे

उन्होंने दावा किया कि प्रेमानंद महाराज की टीम में साधु के भेष में भू-माफिया घुस चुके हैं, जो यमुना के डूब क्षेत्र की जमीनें बेच रहे हैं और बच्चों की किडनी चोरी जैसे अपराधों में शामिल हैं। उन्होंने महाराज से गोवर्धन आने और मामले की CBI जांच की मांग करने की अपील की। कहा कि आप वहां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को आपको जेड प्लस सुरक्षा देनी चाहिए।

फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने सोमवार (5 अक्टूबर) को संत प्रेमानंद महाराज को एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि संत की टीम के एक साधु गुट ने विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर प्रेमानंद महाराज के दरबार में दर्शन के लिए बुलाया था, ताकि महाराज को सेलिब्रिटी बनाया जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *