• बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियां जारी है, गुरुवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को 11 बजकर 30 मिनट पर पटना के प्रसिद्ध गांधी मैदान में बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान नए मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के भी शपथ लेने की भी उम्मीद है। अब शपथ ग्रहण समारोह से पहले बिहार सरकार में होने वाले मंत्रियों की संभावित लिस्ट भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं कौन-कौन बन रहा है मंत्री…

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री 

  • सम्राट चौधरी (कुशवाहा)
  • विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार)
  • मंगल पांडे (ब्राह्मण)
  • नीतीश मिश्र (ब्राह्मण )
  • नितिन नवीन(कायस्थ )
  • रेणु देवी (अति पिछड़ा)
  • नीरज कुमार बबलू (राजपूत)
  • संजय सरावगी(वैश्य) 
  • हरि सहनी (अति पिछड़ा)
  •  रजनीश कुमार (भूमिहार) 

जदयू के कोटे से संभावित मंत्री

  • विजय कुमार चौधरी( भूमिहार)
  • विजेंद्र यादव( यादव)
  • श्रवण कुमार (कुर्मी)
  • अशोक चौधरी (दलित-पासी) 
  • रत्नेश सदा (दलित-मुसहर)
  • सुनील कुमार (दलित-रविदास)
  • श्याम रजक (दलित- धोबी)
  • जमा खान (मुस्लिम) 
  • लेसी सिंह (राजपूत) 
  • दामोदर रावत (अति पिछड़ा)

लोजपा आर से 

  • राजू तिवारी (ब्राह्मण) 
  • हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा(हम) से 
  • संतोष कुमार सुमन 

RLM से

  • स्नेहलता कुशवाहा (कुशवाहा)

शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की थी और 19 नवंबर से विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की थी। नीतीश आज बुधवार को फिर से राज्यपाल से मिलेंगे और अन्य सभी सहयोगियों के समर्थन पत्र के साथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा और फिर शपथ ग्रहण समारोह होगा। सीएम नीतीश के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान सहित एनडीए के कई शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *