Breaking
Fri. Jun 26th, 2026

अलीगढ़ में BJP मंडल उपाध्यक्ष ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में एकतरफा प्रेम प्रसंग का जिक्र

अलीगढ़ : अलीगढ़ में भाजपा के विष्णुपुरी मंडल उपाध्यक्ष अजय शर्मा (27) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना क्वारसी क्षेत्र के बेगम बाग इलाके की है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एकतरफा प्रेम प्रसंग का जिक्र है।

अजय अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इस घटना के बाद से परिजन का रो–रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची फील्ड और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं।

कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को हुआ था शक

अजय शर्मा दो बहनों के बीच अकेले भाई थे। वह रोज की तरह अपने कमरे में थे। शुक्रवार को सुबह जब काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई।

दरवाजा अंदर से बंद मिला, तो परिजन को शक हुआ। आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया, तो खिड़की या दरवाजे से झांककर देखा गया।

अजय का शव फंदे से लटका हुआ था। शव देखकर घर में चीखपुकार मच गई। घटना की जानकारी तुरंत क्वारसी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।

सुसाइड नोट में एक तरफा प्रेम प्रसंग का जिक्र

​पुलिस को घटनास्थल की तलाशी के दौरान अजय के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट में अजय ने अपनी मौत की वजह लिखी है। अजय का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लव अफेयर में मिली असफलता और मानसिक तनाव के कारण वह डिप्रेशन में थे। इसी निराशा के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

हैंडराटिंग की जांच कराई जाएगी

सीओ तृतीस सर्वम सिंह ने बताया कि थाना क्वारसी क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेम प्रसंग में निराशा की बात सामने आई है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *