- वेनेजुएला के भूकंप में कम से कम 10 हजार लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है, USGS पेजर डाटा की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों से भारी नुकसान हुआ है
वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप से 10 हजार से एक लाख लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। वेनेज़ुएला के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, माइकेटिया एयरपोर्ट को भूकंप से हुए “गंभीर नुकसान” के कारण बंद कर दिया गया है। देशकी कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अभी-अभी राष्ट्र को संबोधित किया है। उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की है, साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक जनरल को भी नियुक्त किया है। अपने भाषण में, उन्होंने विशेष रूप से वेनेजुएला के लोगों से एकता की अपील की। उन्होंने भूकंप में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की, हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई है। भूकंप से मची तबाही की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।

राजधानी कराकस में भूकंप से इमारतें भरभराकर गिरीं।

इमारतों के भीतर ऑफिस में छतो का मलबा गिरा हुआ नजर आया।




कई इमारतें पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई हैं।

स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीमों को मौके पर तैनात कर दिया है।

रात होने के बावजूद रेस्क्यू टीमें मलबे से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

ज्यादा ऊंची इमारतें को भारी नुकसान पहुंचा या वे पूरी तरह जमींदोज हो गईं।

भूकंप से घर को हुए नुकसान के बाद एक शख्स अपने पेट्स


भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने परिवारों के साथ सड़कों पर नजर आए।



कराकस में लोग एक महिला की मदद करते नजर आए।


लोगों ने एक दूसरे के हाथ पकड़कर नागरिकों की हिफाजत के लिए प्रार्थनाएं कीं।

तस्वीर में भूकंप से तबाह हुए मकान का मलबा बिखरा नजर आ रहा है।

