मथुरा : कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए मथुरा का के.एम. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक नया संबल और उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। अस्पताल ने अपने यहाँ कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय ‘कैंसर केयर’ सुविधाओं को और अधिक मजबूत किया है, ताकि ब्रज क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों की ओर न भागना पड़े।
वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. प्रीतेश आर. सिंह ने मरीजों और उनके परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण बात कही। डॉ. प्रीतेश आर. सिंह ने अपने संदेश में कहा कैंसर केयर सिर्फ एक इलाज या थेरेपी नहीं है… यह मरीजों को एक नई उम्मीद देना, उनकी सही देखभाल करना और हर कदम पर उन्हें एक्सपर्ट गाइडेंस (विशेषज्ञ मार्गदर्शन) प्रदान करना है। कैंसर से जंग सही सकारात्मक सोच और सटीक इलाज से ही जीती जा सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैंसर का नाम सुनते ही घबराने की जरूरत नहीं है। सही समय पर सही डॉक्टर की सलाह और मार्गदर्शन से इस बीमारी को पूरी तरह हराया जा सकता है। के.एम. मेडिकल कॉलेज में कैंसर के मरीजों के लिए शुरुआती जांच (डायग्रोसिस) से लेकर एडवांस कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यहां डॉक्टरों की टीम न केवल मेडिकल इलाज कर रही है, बल्कि मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक संवेदनशील और सकारात्मक माहौल भी दे रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने बताया आमतौर पर कैंसर का पता चलते ही मरीजों को दिल्ली, मुंबई या बड़े महानगरों का रुख करना पड़ता है, जो काफी खर्चीला और थका देने वाला होता है। लेकिन अब के.एम. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉ. प्रीतेश आर. सिंह जैसे अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट की देखरेख में शुरू हुई इस कैंसर केयर सेवा से मथुरा, हाथरस, आगरा और आस-पास के जिलों के मरीजों को अपने घर के पास ही बेहद किफायती और वर्ल्ड-क्लास इलाज मिल सकेगा।

