- जीएलए बीसीए विद्यार्थियों ने शानदार पैकेज के साथ प्लेसमेंट में रचा सफलता का नया अध्याय
मथुरा : जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीसीए विभाग के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतिष्ठित डेलपैक लॉजिस्टिक्स इंडिया कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान बीसीए के 26 विद्यार्थियों का आकर्षक पैकेज पर चयन किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल है।
कंपनी द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में एप्टीट्यूड टेस्ट, टेक्निकल राउंड, कम्युनिकेशन स्किल और पर्सनल इंटरव्यू जैसे विभिन्न चरण शामिल रहे। जीएलए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी तकनीकी क्षमता, तार्किक सोच और प्रोफेशनल दक्षता का प्रभावशाली परिचय दिया।
विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक कंप्यूटर लैब्स, एडवांस सॉफ्टवेयर तकनीकों और इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जाता है। बीसीए विभाग में विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, वेब डेवलपमेंट, डेटा स्ट्रक्चर, क्लाउड टेक्नोलॉजी तथा उभरती डिजिटल तकनीकों की प्रायोगिक जानकारी दी जाती है, जिससे वे इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय में समय-समय पर हैकाथॉन, कोडथॉन, लाइव प्रोजेक्ट्स, टेक्निकल वर्कशॉप और कोडिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्या समाधान क्षमता, इनोवेशन स्किल और टीमवर्क को विकसित किया जाता है। यही कारण है कि जीएलए के विद्यार्थी राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की प्लेसमेंट प्रक्रियाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
कोडिंग प्रैक्टिस और फैकल्टी का निरंतर मार्गदर्शन
चयनित छात्र उत्कर्ष वाजपेयी ने कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय में मिला प्रैक्टिकल नॉलेज, कोडिंग प्रैक्टिस और फैकल्टी का निरंतर मार्गदर्शन उनके चयन में बेहद सहायक साबित हुआ। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का इंडस्ट्री ओरिएंटेड वातावरण विद्यार्थियों को वास्तविक कॉर्पोरेट चुनौतियों के लिए तैयार करता है।
वहीं छात्र विशाल कुमार ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मॉक इंटरव्यू, स्किल डेवलपमेंट सेशन, कोडिंग प्रैक्टिस और टेक्निकल ट्रेनिंग ने उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यहां का सकारात्मक शैक्षणिक माहौल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित अग्रवाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष, आत्मविश्वासी और इंडस्ट्री रेडी प्रोफेशनल बनाने पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि विभाग में आधुनिक शिक्षण पद्धति, प्रैक्टिकल आधारित लर्निंग, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और कोडिंग कल्चर को विशेष महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि विद्यार्थी लगातार राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में उत्कृष्ट पैकेज पर चयनित हो रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इसे गुणवत्ता आधारित शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और उद्योगों से मजबूत सहभागिता का परिणाम बताया।

