Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

बरसाना में हुरियारों ने अबीर-गुलाल उड़ाए:राधा रानी की सखियों ने नृत्य किया, होली के लिए लड्‌डू तैयार

दैनिक उजाला, बरसाना : मथुरा के बरसाना में लड्डूमार होली से पहले जश्न जैसा माहौल है। हुरियारों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। राधा-रानी की सखियों ने भी नंदगांव से आए निमंत्रण को लेकर नृत्य किया। थोड़ी देर में सीएम भी बरसाना पहुंचेंगे और यहां करीब 30 मिनट तक रुकेंगे।

होली बरसाना के लाडलीजी मंदिर में शाम 5 बजे से 7 बजे तक खेली जाएगी। होली को देखने और खेलने के लिए 10 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंचे हैं, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

लड्डूमार होली के लिए लाडलीजी मंदिर में बनी रसोई में 1,000 किग्रा शगुन के लड्डू बनाए गए हैं। वहीं, बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव की 950 दुकानों में 9,000 किग्रा लड्डू तैयार किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं पर लुटाए जाएंगे।

तस्वीरें देखिए-

राधा-रानी की सखियों ने भी नंदगांव से आए निमंत्रण को लेकर नृत्य किया।

राधा-रानी की सखियों ने भी नंदगांव से आए निमंत्रण को लेकर नृत्य किया।

हुरियारों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए।

हुरियारों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए।

होली के लिए लड्‌डू तैयार किए जा रहे।

होली के लिए लड्‌डू तैयार किए जा रहे।

इसको सफेद छतरी कहा जाता है, यहीं से लड्‌डू बरसाए जाते थे। इस बार मंदिर के अंदर ही लड्‌डू फेंके जाएंगे।

इसको सफेद छतरी कहा जाता है, यहीं से लड्‌डू बरसाए जाते थे। इस बार मंदिर के अंदर ही लड्‌डू फेंके जाएंगे।

लड्‌डूमार होली से पहले की तस्वीरें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *