दैनिक उजाला, मथुरा : मथुरा में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। तेज धमाका हुआ, इसकी चपेट में आई एक महिला की मौत हो गई।

महिला के क्षत-विक्षत शरीर को पुलिस ने पॉलीथीन के बैग में इकट्‌ठा किया, 2 और घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

तेज धमाका होने की वजह से आसपास के 6 घरों में दरारें आ गई हैं। जिस घर में धमाका हुआ, वहां गिलट की पायल बनाई जा रही थी। यह पूरा मामला मथुरा के गोविंदनगर इलाके की महाविद्या कॉलोनी में हुआ।

सिलेंडर फटने के बाद मकान की हालत।

सिलेंडर फटने के बाद मकान की हालत।

महाविद्या कॉलोनी की 80 फुटा रोड के सेक्टर-एफ में बुधवार दोपहर 12 बजे एक मकान में आक्सीजन सिलेंडर फट गया।

हादसे में संजना की मृत्यु हो गई। उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर घायल हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *