Breaking
Tue. May 12th, 2026

मंत्री एके शर्मा और सपा सांसद मंच पर भिड़े:राजीव राय उंगली दिखाकर बोले- आपको अहंकार चढ़ा है, ये ठीक नहीं

मऊ : मऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा सांसद राजीव राय भिड़ गए। सोमवार को मेमू ट्रेन के उद्घाटन समारोह के मंच पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में सपा सांसद ने उंगली दिखाते हुए कहा- मंत्री जी, यह ठीक नहीं है। मैं यहां का सांसद हूं। मेरे सामने ही मेरे कार्यकर्ताओं को पुलिस धक्का दे रही है। आप मंत्री हो गए हैं तो आपको अहंकार हो गया है। यह घमंड ठीक नहीं है।

मंच पर मौजूद नेताओं और अफसरों ने दोनों को शांत कराया। सपा और भाजपा कार्यकर्ता भी आपस में भिड़ गए। जमकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। किसी तरह पुलिस और आरपीएफ ने हालात संभाले। शाम 4 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हंगामे के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा-

QuoteImage

सपा की गुंडई और जबरदस्ती को जनता देख रही है। क्षेत्र में हो रहे सभी विकास कार्य भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम योगी के नेतृत्व में कराए जा रहे हैं। सपा केवल इन कार्यों का श्रेय लेने के लिए इस तरह का विरोध और हंगामा कर रही है।QuoteImage


मंत्री एके शर्मा और सपा सांसद राजीव राय मंच पर भिड़ गए। मंच पर मौजूद नेताओं और अफसरों ने दोनों को शांत कराया।

भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की होने लगी। इसी बीच, सपा कार्यकर्ता मंच पर चढ़ने लगे।

भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की होने लगी। इसी बीच, सपा कार्यकर्ता मंच पर चढ़ने लगे।

घोसी से विधायक रहे दिवंगत सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को पुलिस ने मंच से उतार दिया।

घोसी से विधायक रहे दिवंगत सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को पुलिस ने मंच से उतार दिया।

सीओ मधुबन ने सपा नेता अखिलेश राठौर को मंच से धक्का देकर उतार दिया।

सीओ मधुबन ने सपा नेता अखिलेश राठौर को मंच से धक्का देकर उतार दिया।

सांसद और मंत्री क्यों आमने-सामने आए

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मधुबन विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसी बीच दोहरीघाट–औड़िहार मेमू ट्रेन को मंजूरी मिल गई। इस ट्रेन के चलने से इलाके के लोगों को सीधा फायदा होगा, क्योंकि वाराणसी की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। ट्रेन को लेकर अब श्रेय लेने की होड़ मच गई है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और घोसी के सांसद राजीव राय दोनों इसे अपनी उपलब्धी बता रहे हैं।

ट्रेन के उद्घाटन से पहले ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- उन्होंने पहले ही बताया था कि मऊ-दोहरीघाट की जनता को कुछ और भी मिलेगा। इस मुद्दे पर उनकी रेल मंत्री से पहले भी बातचीत हुई थी और अब मंजूरी मिल गई है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद किया।

घोसी सांसद राजीव राय के कार्यालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई। इसमें कहा गया कि वर्षों से लंबित दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन सेवा को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलना सांसद राजीव राय के लगातार प्रयासों का नतीजा है। सांसद ने इस मांग को लेकर कई बार रेल मंत्रालय को पत्र लिखा, संसद में मुद्दा उठाया और रेलवे अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहे। इस मांग को मंजूरी दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

2 घंटे तक हंमागा चलता रहा। पुलिस ने किसी तरह से सभी को संभाला।

2 घंटे तक हंमागा चलता रहा। पुलिस ने किसी तरह से सभी को संभाला।

  • मऊ जिले के दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर 2 बजे दोहरीघाट-औड़िहार रूट पर मेमू ट्रेन का शुभारंभ कार्यक्रम था। इसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा समेत जिले के जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। करीब ढाई बजे कार्यक्रम में सपा सांसद राजीव राय समर्थकों के साथ पहुंचे।
  • इस दौरान सपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। उन्हें देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। देखते-देखते विवाद बढ़ गया। भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की होने लगी। घोसी से विधायक दिवंगत सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह और सपा नेता अखिलेश राठौर मंच पर चढ़ने लगे। सीओ मधुबन ने सपा नेता अखिलेश राठौर को मंच से धक्का देकर उतार दिया।
  • सुजीत सिंह को भी मंच से उतार दिया गया। आरोप है कि इसी बीच सपा सांसद राजीव राय मंच पर जाने लगे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद सपा सांसद भड़क गए। पुलिस और आरपीएफ ने सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी तरह संभाला। मंत्री एके शर्मा और सांसद राजीव राय ने भी कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की। करीब दो घंटे तक बवाल चला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *