Breaking
Tue. Jun 23rd, 2026

कारोबारी के बेटे ने कार से 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा:गश्त के दौरान सड़क किनारे खड़े थे, मेरठ में भाई के साथ रेस लगा रहा था

मेरठ : मेरठ में ऑटो पार्ट्स कारोबारी के बेटे ने अपनी इनोवा कार से सड़क किनारे खड़े 7 पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इस दौरान एक कांस्टेबल का पैर टूट गया। दो के हाथों की खाल छिल गई। बाकी के मुंह और नाक में चोटें आईं हैं।

मामले का CCTV सोमवार को सामने आया। इसमें दिख रहा है कि शनिवार देर रात ढाई बजे गश्त पर निकले पुलिसकर्मी रोड किनारे पुलिस लीप के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार इनोवा कार ने पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए जीप से टकरा गई।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को हिलने तक का समय नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार 100 से ज्यादा थी। टक्कर के बाद कांस्टेबल 5 फीट तक उछलकर दूर गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 2 की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कारें जब्त कर लीं।

बेकाबू इनोवा ने सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मियों को रौंदा।

बेकाबू इनोवा ने सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मियों को रौंदा।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की जीप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की जीप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

इनोवा कार का भी बोनट टूट गया।

इनोवा कार का भी बोनट टूट गया।

हादसे में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हादसे में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

दोनों भाई रेस लगा रहे थे, इनोवा कार बेकाबू हुई

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के सुपरटेक पामग्रीन, बिजली बंबा रोड निवासी कारोबारी रमन जोली के दो बेटे नमन जोली (37) और अमन जोली (35) हैं। दोनों भाई शनिवार देर रात दिल्ली हाईवे पर अपनी इनोवा और थार गाड़ी से रेस लगा रहे थे। दोनों एक-दूसरे को ओवरटेक करने की होड़ में थे। इसी दौरान इनोवा चला रहे बड़े भाई नमन जोली कार बेकाबू हो गई।

जीप से गश्त पर निकले पुलिसकर्मी सड़क किनारे बातें कर रहे थे

ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस टीम रात में जीप से गश्त पर निकली थी। जीप में पांच पुलिसकर्मी सवार थे। टीपीनगर गेट के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच डायल-112 के दो पुलिसकर्मी बाइक से वहां पहुंच गए। सभी सात पुलिसकर्मी आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी बेकाबू इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने दोनों भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

पुलिस ने दोनों भाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

7 पुलिसकर्मियों को आई चोटें

हादसे में कांस्टेबल लोकेन्द्र पंवार, कांस्टेबल सतेंद्र कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल कपिल भाटी, कांस्टेबल राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल रविन्द्र मलिक समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को पहले केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें न्यूटिमा अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल हेड कांस्टेबल रविन्द्र मलिक की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनका ऑपरेशन किया गया।

ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया-

QuoteImage

घायल पुलिसकर्मियों को 5 दिन की छुट्टी दे दी गई है। इनमें से 2 की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में शामिल दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *