Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

कुत्ते ने भौंका, तो शराबी न मार दी गोली, घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा कुत्ते का मालिक

दैनिक उजाला, मध्यप्रदेश छतरपुर : छतरपुर में कुत्ते को गोली मारने का मामला सामने आया है। जहां गोली उसके पिछले हिस्से में लगी है। घायल कुत्ते को उसका मालिक गंभीर अवस्था में थाने लेकर पहुंचा। जहां आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दालौन गांव का है। जहां के 24 वर्षीय फरियादी शिवम सिंह परमार पिता हरिप्रताप सिंह परमार का कहना है कि गांव के ही आरोपी गुविंदी रजक ने शाम को मेरी जर्मन सेफ़र्ड प्रजाति की डेजी नाम की फ़ीमेल डॉग को उस समय गोली मार दी। जब शाम को वह घर के बाहर थी, और गुबंदी रजक दारू पीकर मेरे दरवाजे से निकला, तो उसने भौंक दिया। जिससे गुस्साये गुबंदी ने एयर गन से उसे गोली मार दी। जो कि उसके कमर में जाकर लगी और वह चिल्लाने लगी उसके शरीर से काफी खून भी बह गया है। वहीं पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें आरोपी के खिलाफ धारा 429, 294, 506 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed