• कस्बा के अंदर पुलिकर्मियों नहीं गलती दाल तो निकल पड़ते हैं रात्रि में गांव की सड़कों पर
  • बलदेव और महावन में पूरी रात्रि खनन में दौड़ रहे ट्रेक्टर और ट्राॅली, पीड़ित थाने पर न्याय के लिए पस्त

दैनिक उजाला, बलदेव/महावन: बलदेव थाने की अरतौनी चैकी पर तैनात सिपाही संतोष कुमार को एंटी करशन सेल द्वारा बीते दिन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कस्बा से लेकर चैकियों और महावन थाने में भी खलबली मच गई। अन्य स्टाफ तरह-तरह की बातें करने लगा। इधर-उधर चर्चा है कि थाने का अन्य स्टाफ भी रिश्वत बाजी में शामिल था। ऐसे पुलिसकर्मियों को खोजने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से टीम गठित करने तैयारी चल रही है।

बलदेव और महावन थाने पर स्थिति ये है कि तैनात पुलिसकर्मी कस्बा और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को छोड़कर इर्द-गिर्द घूमते देखे जा सकते हैं। यह स्थिति तब नजर आती है जब महावन और बलदेव मार्ग पर अव्यवस्थाएं हावी रहती हैं। जाम की स्थिति से लेकर अराजक तत्व इधर-उधर घूमते नजर आते हैं। महावन की स्थिति की बात की जाय तो गौशाला से लेकर से अराजक तत्व दिन ढ़लते घूमते हुए देखे जा सकते हैं, जो कि टेम्पो में बैठकर यात्रा कर रहे यात्रियों से फोन छीन ले जाते हैं। बीते दिनांे एक ऐसी घटना घटित हुई कि एक यात्री दिन ढ़लते समय टाउनशिप से बलदेव के लिए टेम्पो से निकला और वह साइड सीट पर बैठ गया। अचानक कोई फोन आया जैसे उसने काॅल उठायी और बात करते हुए महावन पहुंचा ही था कि तहसील के समीप ही बाइक सवार कान से फोन छीन ले गया। इसके बाद उसका पता तक नहीं चला। क्योंकि रात्रि का समय था। इसी समय इस क्षेत्र में खनन भी जोरों पर देखा जा सकता है।

ठीक ऐसे ही हालात बलदेव क्षेत्र के अन्तर्गत नजर आते हैं। अवैध खनन पुलिस की मिलीभगत से होता रहा है। पकड़े गए सिपाही संतोष से सख्ती से पूछताछ की जाये तो पूरी जानकारी करने पर बड़ा चैंकाने वाला खुलासा हो सकता है। इसमें काफी संख्या में पुलिस स्टाफ संलिप्त मिलेगा। अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है, लेकिन कोई भी कार्रवाई आज तक नहीं हुई है। पकड़े गए सिपाही संतोष की जानकारी लेने की कोशिश की गयी तो बलदेव पुलिस में तैनात स्टाफ ने उसकी डिटेल देने में आनाकानी कर एक दूसरे पर टालने की कोशिश करते हुए नजर आए।

बलदेव थाना पर पूरी घटना के खुलासे के बाद पूरी तरह से सन्नाटा व खामोशी नजर आयी। बलदेव थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक अवैध खनन माफिया सक्रिय हैं जिनकी सैटिंग गैटिंग फार्मूला पूरी तरह से सक्रिय है। मन चाहे जब अवैध खनन दिन ढ़लते ही पूरी रात तक जारी रहता है। अब प्रश्न यह उठता है कि आखिर संतोष किसके लिए रुपया ले रहा था और इस वसूली अभियान में कौन कौन शामिल हैं। अब तक ऐसे कितनी और कितने लोगों से उगाही की जा चुकी है। उच्चाधिकारियों ने यदि इसकी जांच कराई तो बहुत बड़ा खुलासा धमाकेदार हो सकता है।

पीड़ित पुलिस से रहते परेशान

बलदेव ब्लाॅक के अंतर्गत करीब 85 गांव शामिल हैं। जहां दो थाने और कई चैकियां हैं। हाल ही में खप्परपुर और बलदेव स्थिति हनुमान चैकी खुली हैं, जो कि पुलिस की उगाही के लिए बहुत ही आसान हो गई हैं। यहां पीड़ित कम ठेकेदार अधिक देखे जा सकते हैं। गांव से आने वाले पीड़ितों को न्याय दरकार रहती है, लेकिन सेवा करने वाले पुलिसकर्मी ही अवैध उगाही में लिप्त है, तो कैसे जनता को न्याय मिले।

Read- दस हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया स‍िपाही, SDM से मिट्टी खनन की अनुमति के बाद भी मांग रहा था रिश्वत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner