Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

कर्नाटक: कुख्यात अपराधी के जन्मदिन में शामिल हुए BJP विधायक, तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल

  • कर्नाटक में एक कुख्यात अपराधी ‘किंग मेकर दास’ की जन्मदिन पार्टी में बीजेपी विधायक एसआर विश्वनाथ के शामिल होने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है

बेंगलुरु : कर्नाटक में एक जन्मदिन की पार्टी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय बीजेपी नेता एक कुख्यात अपराधी की जन्मदिन में शामिल हए। इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

तस्वीरों में किंग मेकर दास के नाम से मशहूर अपराधी और बीजेपी विधायक एसआर विश्वनाथ साथ में जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। बीजेपी के अन्य नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

येलाहांका  क्षेत्र के अलूर में जन्मदिन कार्यक्रम समारोह आयोजित किया गया था। तस्वीरो में दास को गले में फूलों की माला पहने देखा गया, जबकि एक दूसरी तस्वीर में वह कई लोगों के साथ एक बड़ी माला पकड़े हुए दिखाई दिया। वहीं विधायक को केक काटते और दास को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भी देखा गया।

इस जन्मदिन समारोह की तस्वीरें और वीडियो दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। दास के खिलाफ येलहंका चिक्काजाला पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज हैं। उस पर येलहंका, नेलमंगला और दासराहल्ली इलाकों में जमीन हड़पने के आरोप लगे हैं।

पिछले साल भी दास के जन्मदिन पर इसी तरह का विवाद सामने आया था। दास के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था। अब बीजेपी विधायक के उसके जन्मदिन में शामिल होने से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *