Breaking
Sun. Jun 21st, 2026

कोलकाता में मोदी बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें:योग इसमें मददगार, यह सबको जोड़ता है; पीएम ने 5 आसन किए, लोगों को सिखाया

कोलकाता : पीएम मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। उन्होंने कहा- हमारा लक्ष्य 40 साल की उम्र में 20 साल की उम्र से ज्यादा लचीले होना, 50 साल की उम्र में 30 से ज्यादा ऊर्जावान और 70 की उम्र में 50 साल से ज्यादा स्वस्थ रहना होना चाहिए।

पीएम ने कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन चुका है, जो लोगों, देशों और संस्कृतियों को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि 21 जून, जो पृथ्वी का सबसे लंबा दिन माना जाता है, अब पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पीएम के साथ कोलकाता के ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर हजारों लोगों ने योग किया। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, त्रिकोणासन सहित 5 आसन किए। कॉमन प्रोटोकॉल योग सत्र के दौरान पीएम लोगों के बीच पहुंचे और उनकी योग मुद्राओं को सुधारने में मदद करते नजर आए।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” यानी बढ़ती उम्र के लिए योग है। इस थीम का मकसद यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर, मन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है।

PM मोदी ने चालन क्रिया अभ्यास किया। यह शरीर को वार्म-अप करने में मदद करता है।

PM मोदी ने चालन क्रिया अभ्यास किया। यह शरीर को वार्म-अप करने में मदद करता है।

PM ने स्कंध चक्र अभ्यास किया। इसमें कंधों को गोलाकार घुमाया जाता है, जिससे कंधों और गर्दन की जकड़न कम होती है।

PM ने स्कंध चक्र अभ्यास किया। इसमें कंधों को गोलाकार घुमाया जाता है, जिससे कंधों और गर्दन की जकड़न कम होती है।

पीएम ने कटिचालन अभ्यास किया, जो कमर और रीढ़ की लचक बढ़ाने में मददगार माना जाता है।

पीएम ने कटिचालन अभ्यास किया, जो कमर और रीढ़ की लचक बढ़ाने में मददगार माना जाता है।

PM मोदी घुटनाचालन अभ्यास करते हुए। यह घुटनों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

PM मोदी घुटनाचालन अभ्यास करते हुए। यह घुटनों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

पीएम ने लोगों के साथ ताड़ासन किया। यह रीढ़ की हड्डी को सीधा-मजबूत बनाता है।

पीएम ने लोगों के साथ ताड़ासन किया। यह रीढ़ की हड्डी को सीधा-मजबूत बनाता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *