Breaking
Mon. Jul 20th, 2026

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: दिल्ली और यूपी को मिले 14115 करोड़ रुपए, कहां होंगे खर्च?

  • केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कुल 14,115 करोड़ रुपये के सड़क प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,115 करोड़ रुपए के सड़क प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ब्रीफिंग में बताया कि NH-148AE के लिए 6-लेन वाली सड़क सुरंग के निर्माण को मंजूरी दी गई है। यह सुरंग दिल्ली से द्वारका एक्सप्रेस-वे को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगी। 8.1 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट को कुल 6,969.67 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा।

यूपी को 7,145.14 करोड़ रुपए की सौगात

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में NH-34 के कानपुर-काबराई सेक्शन के निर्माण को भी मंजूरी दी। यह 117.7 किलोमीटर लंबा 4/6 लेन वाला एक्सेस-कंट्रोल्ड सेक्शन होगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 7,145.14 करोड़ रुपए है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *