Breaking
Tue. May 12th, 2026

CM बनते ही थलापति विजय का कड़ा फैसला, इन इलाकों में सैकड़ों शराब की दुकानें बंद करने का आदेश

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टेशनों के 500 मीटर के दायरे में स्थित सरकार द्वारा संचालित शराब की दुकानों को दो हफ्ते के भीतर बंद करने का आदेश दिया है

तमिलनाडु : तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय ने पद संभालते हुए कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। अब सीएम विजय ने आदेश जारी किया है कि पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों से 500 मीटर के दायरे में स्थित 717 शराब की खुदरा दुकानों को दो सप्ताह के भीतर बंद कर दिया है। सीएम विजय की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि ये फैसला जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

कितनी दुकानें बंद होंगी?

आपको बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने राज्य में पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों से 500 मीटर के दायरे में स्थित दुकानों का निरीक्षण और पहचान करने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक, ऐसी कैटेगरी में 717 खुदरा शराब की दुकानें संचालित पाई गईं। इनमें से पूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें, शैक्षणिक संस्थानों के पास स्थित 186 दुकानें और बस स्टैंडों के पास स्थित 255 दुकानें शामिल हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु राज्य वाणिज्य एवं उद्योग चैंबर (TASMAC) द्वारा वर्तमान में 4,765 खुदरा शराब की दुकानें चलाईं जा रही हैं। अब इनमें से पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में आने वाली 717 दुकानें बंद कर दी जाएंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *