Breaking
Wed. Jun 17th, 2026

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया:गिल-ईशान के शतक, गुरनूर-अर्शदीप ने 3-3 विकेट लिए

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हरा दिया। टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 402 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। दरविश रसूली रिटायर्ड हर्ट हुए, फिर बैटिंग करने नहीं उतरे।

भारत की जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन रहे। गिल ने 154 रन और ईशान ने 125 रन की शतकीय पारियां खेलीं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन जोड़कर टीम को 400 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट लिए। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने 61 रन बनाए। भारत ने धर्मशाला में पहला वनडे 7 विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *