दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने इंग्लैंड को 150 रन के बड़े अंतर से पांचवां टी-20 हरा दिया। भारत ने सीरीज भी 4-1 से जीत ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने अभिषेक शर्मा की सेंचुरी के दम पर 9 विकेट खोकर 247 रन बना दिए। जवाब में इंग्लिश टीम 10.3 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

अभिषेक ने 135 रन बनाए, यह किसी भारतीय प्लेयर का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर रहा। उन्होंने बॉलिंग में 2 विकेट भी लिए। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को भी 2-2 विकेट मिले। इंग्लैंड से फिल सॉल्ट ने 55 रन बनाए, वहीं ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट लिए।

अभिषेक के 135 रन से टीम का इतना बड़ा स्कोर

अभिषेक शर्मा ने टी-20 में भारत के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर बनाया।

अभिषेक शर्मा ने टी-20 में भारत के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर बनाया।

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। उन्होंने 54 गेंद पर 135 रन बनाए। उन्होंने पारी में 7 चौके और 13 छक्के लगाए। यह टी-20 में भारत से हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर है। उनसे पहले शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रन बनाए थे।

अभिषेक ने 37 गेंद पर शतक लगाया, यह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में किसी भी प्लेयर की सबसे कम गेंदों पर सेंचुरी है। यह भारत के लिए टी-20 में दूसरा सबसे तेज शतक है। उनसे पहले रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पर सेंचुरी लगाई थी।

मोहम्मद शमी ने लगातार 2 विकेट लिए

11वें ओवर में मोहम्मद शमी बॉलिंग करने आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर आदिल रशीद और तीसरी गेंद पर मार्क वुड को कैच आउट कराया। दोनों कैच विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने पकड़े। शमी ने बेन डकेट को भी पवेलियन भेजा था। उन्होंने 2.3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए।

शिवम दुबे को पहली गेंद पर विकेट

फिल सॉल्ट ने 23 गेंद पर 55 रन बनाए।

फिल सॉल्ट ने 23 गेंद पर 55 रन बनाए।

8वें ओवर में शिवम दुबे बॉलिंग करने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर फिफ्टी लगा चुके फिल सॉल्ट को कॉट बिहाइंड करा दिया। सॉल्ट ने 23 गेंद पर 55 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

अभिषेक शर्मा को ओवर में 2 विकेट

अभिषेक शर्मा ने बैट से 135 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा ने बैट से 135 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा 9वें ओवर में बॉलिंग करने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर ब्रायडन कार्स को कैच आउट करा दिया। फिर पांचवीं गेंद पर जैमी ओवर्टन को भी पवेलियन भेजा। कार्स 3, ओवर्टन 1 ही रन बना सके।

अभिषेक की पांचवीं बॉल पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार कैच पकड़ा। यहां अभिषेक ने जैमी ओवर्टन को फुल लेंथ की बॉल डाली। उन्होंने बड़ा शॉट खेला, लेकिन बॉल बैट का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट कवर पर खड़े सूर्यकुमार यादव के पास गई। उन्होंने पीछे की ओर दौड़ते हुए डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner