Breaking
Thu. May 21st, 2026

उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार; यूपी के पांच लोगों की मौत

  • उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार को भवालीगांव बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ

नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां भवालीगांव बाईपास पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। कार यूपी की है। रेस्क्यू अभियान जारी है। 

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर करीब 2:15 बजे सेनेटोरियम- रातीघाट बायपास रोड, भवाली स्थित ढैला गांव से 500 मीटर पहले एक महिंद्रा कार (वाहन संख्या यूपी 32 क्यूयू 1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।

सड़क किनारे रखा मृतक का शव। - Dainik Bhaskar

एक बच्चे सहित दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत

स्थानीय पुलिस एसडीआरएफ तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से राहत व बचाव अभियान चलाया गया। हादसे में एक बच्चे सहित दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हुई है।

पुलिस एवं एसडीआरएफ, एसएसबी टीम द्वारा सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सीएम धामी ने दुख जताया 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- ‘नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *