Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

चाकू लगने के बाद भी कैप्टन स्मित ने सूझबूझ से खोला कॉकपिट का दरवाजा, बचाई 174 यात्रियों की जान

  • भारतीय पायलट स्मित मछार ने दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया, जब घायल होने के बावजूद उन्होंने सूझबूझ से कॉकपिट का दरवाजा खोला
  • घायल भारतीय पायलट स्मित मछार ने बचाई दुबई-तेलअवीव फ्लाइट।
  • इजरायली पीएम नेतन्याहू, अमेरिकी ट्रंप और पीएम मोदी ने सराहा।
  • सह-पायलट के हमले से सैकड़ों यात्रियों की जान बची।

    नई दिल्ली : बुधवार को दुबई से तेलअवीव जा रहे एक फ्लाइट को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर की इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने तारीफ की। प्रधानमंत्री ने मच्छर को एक बड़ी घटना को टालने का भी श्रेय दिया है।

    नेतन्याहू ने मच्छर की तारीफ की

    पीएम नेतन्याहू के प्रवक्ता डोरोन स्पीलमैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मच्छर घायल हालत में जमीन पर पड़े थे। उन्होंने अपनी बची खुची ताकत से कॉकपिट का दरवाजा खोला।

    जिसके बाद मच्छर को घायल हालत में देखकर प्लेन में मौजूद दूसरे यात्री और क्रू मेंबर ने को-पायलट पर काबू पाया और प्लेन में मौजूद दो पायलटों ने प्लेन को सऊदी अरब के तबुक में सफलतापूर्वक उतारा।

    नेतन्याहू ने कहा ‘मच्छर और जिन लोगों ने हमलावर को काबू करने के लिए कॉकपिट में धावा बोला वो 9/11 जैसी तबाही को रोकने में कामयाब रहे।’

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा ‘इस घटना में जो हमले हुए वो काफी दुखद हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि इस बार अच्छे लोगों की जीत हुई है।’

    नेतन्याहू ने ट्रंप को बताई भारतीय पायलट मच्छर की बहादुरी

    नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से इस पूरे मामले पर बात की और उनको स्मित मच्छर की बहादुरी का पूरा किस्सा बताया।

    उन्होंने ट्रंप से फोन कॉल पर हुई बात के बारे में बताते हुए कहा, ‘मैंने ट्रंप को बहादुरी के उस अद्भुत काम के बारे में बताया जिसने एक बड़ी तबाही को रोक दिया।

    यह न केवल इजराइल के लिए एक बड़ी आपदा होती, बल्कि ग्लोबल एविएशन पर भी इसका बहुत बड़ा असर पड़ता।’

    ट्रंप ने भारतीय पायलट की सराहना की

    नेतन्याहू से मिली जानकारी के बाद ट्रंप ने कहा, ‘को-पायलट शायद कोई आतंकवादी या सिरफिर था।’ ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू और अन्य लोगों ने मुझे घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे एक भारतीय पायलट ने इस पूरी घटना में बहादुरी दिखाई और एक बड़ी घटना को होने से टाल दिया।

    पीएम मोदी ने भारतीय पायलट मच्छर की सराहना की

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मच्छर के साहस की सराहना करते हुए कहा, ‘मच्छर ने गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त साहस और अटूट संकल्प दिखाया है, उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी घटना को टालने में मदद मिली है।’ पीएम मोदी ने X पोस्ट में मच्छर की तारीफ करते हुए उन्हें इस घटना में हीरो बताया।

    Related Post

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *