Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

सादाबाद के गांव बिलारा में भव्य मेला 4 अप्रैल को, होंगी कई प्रतियोगिताएं

-रिषिकांत उपाध्याय

दैनिक उजाला, सादाबाद/बिलारा : प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी होली के ठीक 11 दिन सादाबाद तहसील के गांव बिलारा में भव्य मेला का आयोजन होने जा रहा है। 4 अप्रैल गुरुवार को आयोजित होने वाले मेले में बुजुर्गों से लेकर बच्चों को भी लुत्फ़ उठाने का अवसर मिले इसके लिए भी विशेष तैयारियां मेला समिति ने की हैं।

विदित रहे कि प्रतिवर्ष लगने वाले इस मेले का लुत्फ उठाने के लिए गांव बिलारा के वाशिन्दों को तो काफी इन्तेजार रहता ही है, बल्कि आसपास गांववासी भी इस मेले का भरपूर लाभ उठाते हैं।

दो दिवसीय इस मेले का शुभारंभ गुरुवार को होगा। मेले को देखने के लिए बच्चे, नौजवान व बुजर्ग भी काफी लालायित हैं। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए जंपिंग झूले, बड़ा झूला सहित सरकने वाले झूले भी मेले की रौनक बढ़ाएंगे ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *