Breaking
Mon. Oct 5th, 2026

JEE Main 2027 परीक्षा की तारीखें जारी, 6 डेट्स पर होंगी परीक्षाएं, NTA ने किया ऐलान

  • JEE Main 2027 परीक्षा की तारीखें जारी, 6 डेट्स पर होंगी परीक्षाएं, NTA ने किया ऐलान

दैनिक उजाला, एजुकेशन डेस्क : नेशनस टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सोमवार को JEE Main 2027 सेशन 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। NTA की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, JEE Main 2027 सेशन 1 की परीक्षाएं 6 डेट्स यानी- 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। आपको बता दें कि NTA ने अभी JEE मेन 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख जारी नहीं की है। परीक्षाओं की तारीख जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन की तारीख भी जल्द ही घोषित होने की संभावना है।

फॉर्म भरने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स?

जेईई मेन फॉर्म भरने के लिए एनटीए के मुताबिक स्टूडेंट्स नीचे दिए जा रहे बिंदुओं के हिसाब से दस्तावेज अपडेट कर लें-

  • A- आधार कार्ड: आधार कार्ड सही नाम, जन्म तिथि (कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता के नाम के साथ अपडेट किया जाना चाहिए।
  • B- यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए): यूडीआईडी कार्ड वैध होना चाहिए, अपडेट किया जाना चाहिए और आवश्यकतानुसार नवीनीकृत किया जाना चाहिए।
  • C- श्रेणी प्रमाण पत्र: EWS/ SC/ ST/ OBC-NCL वर्ग के छात्र अपना कैटेगरी प्रमाण पत्र नया बनवा लें या अपडेट करवा लें। इसके अलावा छात्र अपना वैलिड ईमेल और फोन नंबर भी तैयार रखें।

JEE Main 2027 Exam Date: सेशन 1 एग्जाम डेट हो चुकी घोषित

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम के लिए डेट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। परीक्षा का आयोजन कुल 6 दिनों 22 से 24, 28 से 30 जनवरी 2027 तक करवाया जायेगा। इसके अलावा 31 जनवरी 2027 को एग्जाम के लिए आरक्षित रखा गया है।

परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्रता

जेईई मेन परीक्षा में भाग लेने के लिए स्टूडेंट्स का फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित (PCM) विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो छात्र अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *