Breaking
Wed. Nov 18th, 2026

प्रेमी-जोड़े को गांजा रखकर फंसाने में ASP-SDOP सहित 6 सस्पेंड:सीएम ने लिया एक्शन; होटल मालिक ने हिडन कैमरे से किया था स्टिंग

जबलपुर/सिवनी : सिवनी जिले में होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े को गांजे के केस झूठे केस में फंसाने की धमकी और होटल संचालक से मासिक वसूली के आरोपों से घिरे पुलिस अफसर व कर्मचारियों को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। इनमें ASP दीपक मिश्रा, SDOP चंचलेश मरकाम, टीआई सहित 6 पुलिसकर्मी हैं।

होटल संचालक ने साउंड रिकॉर्डिंग वाले हिडन कैमरे से इनका स्टिंग किया था। इसकी 1.15 मिनटी की रिकॉर्डिंग है। फुटेज वायरल होने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्शन लिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा है।

हर महीने 50 हजार रुपए की वसूली के लिए दबाव बनाने का आरोप

  • तलाशी और फंसाने की धमकी दे रहे थे: बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ के संचालक संजय सनोडिया ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी दो महीने से उन पर हर महीने 50 हजार रुपए देने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने अक्टूबर में टीआई सतीश तिवारी को 20 हजार रुपए दिए भी थे, लेकिन पूरी रकम न देने पर 7, 8 और 9 अक्टूबर को लगातार तीन दिन पुलिस ने होटल की तलाशी ली और स्टाफ व ग्राहकों को धमकाया।
  • अलग-अलग अधिकारियों पर वसूली के दावे: संचालक ने यह भी दावा किया है कि कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, SDOP चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक निरीक्षक विजय तिवारी की ओर से होटल चलाने के बदले हर महीने 25-25 हजार रुपए की मांग की जाती थी, जिसमें से वे तीनों को 10-10 हजार रुपए दे चुके हैं।
यश मेश्राम जो होटल को किराए पर चला रहे हैं।

यश मेश्राम जो होटल को किराए पर चला रहे हैं।

DVR जब्त होने के डर से होटल मालिक ने लगाया हिडन कैमरा

होटल संचालक संजय ने बताया कि जब भी पुलिसकर्मी होटल आते थे, वे सबूत मिटाने के लिए CCTV का DVR जब्त कर ले जाते थे। इससे परेशान होकर उन्होंने इस बार होटल में एक हिडन (छिपा हुआ) कैमरा लगवाया।

13 नवंबर को जब ASP दीपक मिश्रा, SDOP और टीआई पुलिस बल के साथ होटल पहुंचे तो उन्होंने एक DVR तो जब्त कर लिया, लेकिन हिडन कैमरे का दूसरा DVR बच गया। इसके वीडियो में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।

संजय ने बताया कि उन्होंने यह होटल यश मेश्राम को किराए पर दे रखा है, जिसके साथ अक्टूबर में पैसे न देने पर पुलिस ने मारपीट भी की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *