- कुलाधिपति किशन चौधरी के निर्देश पर प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं दो स्वास्थ्य कैंप
मथुरा : ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा गोवर्धन विधानसभा के गांव जचौंदा और छाता विधानसभा के भरनाखुर्द में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इन दोनों शिविरों में सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी के निर्देशानुसार प्रतिदिन दो स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक ही उपचार मिल सके और वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें। शिविर में केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम—डॉ. अभिराज, डॉ. आंचल गुप्ता, डॉ. चंदू, डॉ. कक्कू, डॉ. अभिषेक और डॉ. शिवा ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। गांव में ही निःशुल्क जांच और दवा मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
इस अवसर पर केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने ब्रजवासियों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समाज हित में कार्य करना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, जचौंदा और भरनाखुर्द के ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष की इस पहल को जनहित से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया।
शिविर को सफल बनाने में गौसेवक सौदान (अड्डे वाले), महाराज श्री सहित केएम अस्पताल के मार्केटिंग विभाग से मैनेजर हरेन्द्र कुंतल, कैंप इंचार्ज दीपक कंसल, नर्सिंग विभाग से अनिल व अक्षय तथा फार्मेसी विभाग से प्रशांत और नंदू का विशेष सहयोग रहा।

