Breaking
Wed. Nov 18th, 2026

बॉम्बे हाईकोर्ट की BMC को फटकार:आम लोगों के लिए सड़क क्यों नहीं चमकाते; ब्रिटिश प्रिंस के दौरे के लिए साफ-सफाई की थी

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को मुंबई की सड़कों की सफाई को लेकर बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) को फटकार लगाई।

कोर्ट ने कहा कि VIP के आने पर ही सड़कें सुधारी जाती हैं, शहर को साफ-सुथरा किया जाता है। मुंबई के आम लोगों (मुंबईकर) को सुविधा क्यों नहीं मिलती?

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन 16 नवंबर को मुंबई आए थे। यहां वे 17 नवंबर को अर्थशॉट प्राइज सेरेमनी में शामिल हुए थे। विलियम और केट ने गली क्रिकेट भी खेला था। प्रिंस इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते भी दिखे थे।

बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- दिखावा करने से बेहतर है कि स्थायी व्यवस्था करें

बॉम्बे हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले ने की। बेंच ने कहा, ‘जब खास लोग शहर में होते हैं तो BMC सड़कें साफ-सुथरी कर देता है। ऐसा हमेशा के लिए क्यों नहीं कर दिया जाता? सड़कों के साफ-सुथरे होने का दो दिन का दिखावा करने के बजाय BMC कोई स्थायी व्यवस्था कर सकती है।’

कोर्ट ने ये भी कहा कि इस तरह की सफाई हर जगह, हर समय होनी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि केवल उन जगहों को बेहतर किया जाए, जहां खास लोग जाएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *