Breaking
Fri. Aug 7th, 2026

पटना-एक्सीडेंट में युवक की मौत पर बवाल, 10 गाड़ियां फूंकीं:ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम; 5 थानों की फोर्स मौके पर

पटना : पटना के अगमकुआं थाना इलाके में जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। तेज रफ्तार बस की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस की 2 गाड़ियां, एक बस और बाइक समेत करीब 10 वाहनों में आग लगा दी।

भीड़ ने ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को भी जला दिया और कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट की। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी भीड़ ने आगे नहीं बढ़ने दिया। सूचना मिलते ही 5 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

गुस्साई भीड़ ने स्लीपर बस को आग के हवाले कर दिया। 1 घंटे तक ये बस जलती रही।

गुस्साई भीड़ ने स्लीपर बस को आग के हवाले कर दिया। 1 घंटे तक ये बस जलती रही।

भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में भी आग लगा दी।

भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में भी आग लगा दी।

भीड़ ने यात्री बस को आग के हवाले किया है।

भीड़ ने यात्री बस को आग के हवाले किया है।

सड़क किनारे खड़ी 3 से 4 बाइकों में भी आग लगाई गई है।

सड़क किनारे खड़ी 3 से 4 बाइकों में भी आग लगाई गई है।

बस पर से उठती आग की लपटें

भीड़ ने यात्री बस को आग के हवाले किया। बताया जा रहा है कि बस करीब 1 घंटे तक जलती रही। लोगों ने उसके पास किसी को नहीं जाने दिया।

ASP बोले- युवक की मौत के बाद भीड़ बेकाबू हो गई

ASP राज किशोर सिंह ने कहा, “सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी और दुर्घटना में शामिल गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस की एक गाड़ी भी जला दी गई। युवक सड़क पार कर रहा था तभी उसे एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। स्थिति अब नियंत्रण में है।”

बॉडी सड़क पर रखकर NH-30 जाम किया

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। NH-30 पर लंबा जाम लग गया।

बस को आग लगाने के बाद उठता धुआं

भीड़ ने यात्री पर बस को आग के हवाले किया है। घटना के बाद बस से काला धुआं उठ रहा है। बस में यात्री थे या नहीं ये अभी साफ नहीं हो पाया है।

भीड़ ने स्लीपर बस को भी फूंक दिया

युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने स्लीपर बस को फूंका है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है।

पुलिस की 2 गाड़ियां भी फूंकीं

भीड़ ने पुलिस की 2 गाड़ियों को आग के हवाले किया है। पुलिस की गाड़ियों के साथ खड़े 2 और वाहनों में आग लगाई गई है।

भीड़ ने 5 से ज्यादा बाइकों में आग लगाई

भीड़ ने सड़क किनारे खड़ी 5 से ज्यादा बाइक में आग लगाई है। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की भी सूचना है। पुलिस लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *