पटना : पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। यात्री बस को फूंक दिया गया। 10 से ज्यादा गाड़ियों में आग लगा दी गई।
इसमें एक स्लीपर कोच बस, पुलिस की 3 जिप्सी, एक स्कॉर्पियो, 5 से ज्यादा बाइक शामिल है। गाड़ियों की कीमत 3 करोड़ से ज्यादा थी।
पुलिस चौकी और ट्रैफिक पोस्ट में तोड़फोड़ की गई। डेढ़ घंटे तक लोग डर और दहशत में रहे। हालात ऐसे बने की पुलिस वालों को भी भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

यात्रियों को उतारकर भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगाने के बाद बस से उठता काला धुआं। इस दौरान सड़क पर भी लंबा जाम लग गया।

पुलिस की 3 गाड़ियों को भी भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। पास खड़ी 2 और गाड़ियों को फूंका गया।

आग लगाने के बाद पुलिस की गाड़ियों से उठती लपटें। इस दौरान आसपास के लोग डेढ़ घंटे तक दहशत में रहे।

भीड़ ने सड़क किनारे खड़ी 5 बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। कुछ गाड़ियों में तोड़़फोड़ हुई है।

जीरो माइल पर बनी ट्रैफिक पोस्ट को लोगों ने आग के हवाले कर दिया।

हादसे के बाद भीड़ बेकाबू होकर सड़क पर उतर गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोग दहशत में रहे।

लोगों ने शव को सड़क पर रखकर NH-30 जाम कर दिया। इस दौरान कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई।

मौके पर तोड़फोड़ करते लोगों को खदेड़ती पुलिस टीम।

आगजनी के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने गाड़ियों में लगी आग को बुझाया।

दमकल कर्मियों के आग बुझाने तक गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थीं।

घटनास्थल पर 9 थानों के पुलिसकर्मी तैनात की गई है।

जीरो माइल पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने क्रेन के जरिए जली हुई बस को रोड से हटवाया।

पुलिस पोस्ट को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था। फायर ब्रिगेड की मदद से इसे बुझाया गया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की गाड़ियां भी फूंकी। आग पर काबू पाते-पाते गाड़ी पूरी तरह से जल गई।

आगजनी में पुलिस की गाड़ियां पूरी तरह से जल गईं। करीब 1 घंटे तक वाहन जलते रहे।
मृतक मनीष के घर से आई तस्वीरें

सड़क हादसे में मनीष की मौत के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।

बेटे की मौत के बाद मनीष की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

