Breaking
Fri. Aug 7th, 2026

हरियाणा में 17 IAS और 7 HCS अफसरों का ट्रांसफर:प्रदीप दहिया की 24 घंटे में रोहतक से गुरुग्राम वापसी, DC हटाकर निगम कमिश्नर बनाया

पंचकूला : हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 17 IAS अफसर और 7 HCS अफसरों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए। IAS प्रदीप दहिया का 24 घंटे में दूसरी बार ट्रांसफर हो गया। उन्हें फिर गुरुग्राम नगर निगम का कमिश्नर लगाया गया है। गुरुवार को हुए ऑर्डर में प्रदीप दहिया को रोहतक में DC लगाया गया था।

अफसर पंकज हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का सचिव और हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL) का मैनेजिंग डायरेक्टर लगाया गया है। वहीं IAS अफसर प्रभजोत सिंह को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर लगाया गया है।

किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी मिली….

IAS खेतमलिस मकरंद पांडुरंग: सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग में कमिश्नर एवं सचिव, खान एवं भूविज्ञान विभाग में कमिश्नर एवं सचिव तथा पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) के CEO।

IAS अफसर जी अनुपमा: युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार।

IAS सी.जी. रजिनी कांथन: वित्त विभाग में कमिश्नर एवं सचिव, सेंट्रल कमेटी ऑफ एग्जामिनेशन में सचिव और मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च विभाग में कमिश्नर एवं सचिव।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *