Breaking
Wed. Jul 1st, 2026

जुलाई में 8 बदलाव- कॉमर्शियल सिलेंडर 180 रुपए सस्ता:पासपोर्ट बनवाना महंगा हुआ; ट्रेन में बिना टिकट सफर करने पर दोगुना जुर्माना

नई दिल्ली : कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 जुलाई से औसतम 180 रुपए सस्ता हो गया है। दिल्ली में ये ₹2930 का मिल रहा है। वहीं अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है।

इसके अलावा अब पासपोर्ट बनवाना या री-इश्यू कराना महंगा हो गया है। सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹1,500 से बढ़कर ₹2,500 हो गई। वहीं नयारा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया है।

तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन ₹180 रुपए तक सस्ता कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹2930 हो गई है। पहले ये ₹3113.50 में मिल रहा था।

देश के प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

शहरनई कीमतपुरानी कीमतअंतर
दिल्ली₹2930.00₹3113.50₹183.50
कोलकाता₹3081.50₹3255.50₹174.00
मुंबई₹2885.50₹3067.50₹182.00
चेन्नई₹3106.00₹3283.00₹177.00

प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए और डीजल 99.57 रुपए पर आ गया है। नायरा के देशभर में 7000 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं।

अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है, यानी अब आप अपनी गाड़ी में जितना चाहें उतना डीजल भरवा सकेंगे। इसके साथ ही फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है।

पासपोर्ट बनवाना महंगा हुआ

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस में बढ़ोतरी की है, जो 1 जुलाई से लागू हो गई है। इससे पहले 2012 में पासपोर्ट की फीस बढ़ाई गई थी। यानी 14 साल बाद ये बढ़ोतरी हुई है।

पासपोर्ट का प्रकारपुरानी फीसनई फीसबढ़ोतरी
36 पेज (सामान्य)₹1,500₹2,500₹1,000
36 पेज (तत्काल)₹3,500₹5,000₹1,500
60 पेज (सामान्य)₹2,000₹3,500₹1,500
60 पेज (तत्काल)₹4,000₹6,000₹2,000

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना

रेल मंत्रालय ने ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वाले न्यूनतम जुर्माने को ₹250 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया है। अब पकड़े जाने पर यात्री को टिकट के वास्तविक किराए के साथ कम से कम ₹500 का चार्ज देना होगा। इसके अलावा, मामला मजिस्ट्रेट कोर्ट में जाने और दोषी पाए जाने पर अधिकतम 6 महीने की जेल, ₹1,000 का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।

आधार कार्ड में फ्री अपडेट

UIDAI ने 1 जुलाई से आधार कार्ड पर ईमेल एड्रेस को अपडेट कराने के लिए लगने वाली ₹75 की फीस को हटा दिया है। यह सर्विस अगले छह महीने यानी 31 दिसंबर, 2026 तक मुफ्त रहेगी। इस समयसीमा के खत्म होने के बाद ही दोबारा चार्ज लिया जाएगा।

ATF की कीमतों में 5 रुपए की कटौती

केंद्र सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। इस कटौती के बाद अब नई कीमत 110 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

कार खरीदना आज से महंगा

ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 1 जुलाई से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके तहत किया इंडिया ने अपने सभी वाहनों की रेंज में 2% तक की बढ़ोतरी की है, जबकि टाटा मोटर्स कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *