Breaking
Thu. May 21st, 2026

जीएलए फार्मेसी विभाग के 75 प्रतिशत छात्र चयनित

  • जीएलए फार्मेसी विभाग ने दर्ज किया रिकॉर्ड प्लेसमेंट 20 से अधिक कंपनियों में 75 प्रतिशत छात्र चयनित

मथुरा: जीएलए यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल रिसर्च ने एक बार फिर शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड स्थापित करते हुए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के लगभग 75 प्रतिशत छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ है। इस सफलता से संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

फार्मेसी संस्थान के वर्ष 2026 में 60 बी.फार्मा, 13 डी.फार्मा तथा 6 एम.फार्मा के विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ है। कैंपस प्लेसमेंट अभियान के दौरान 20 से अधिक नामी कंपनियों ने विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर छात्रों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया। इनमें न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस, मैनकाइंड फार्मा, पाथकाइंड लैब्स, एरिस लाइफसाइंसेज, कोर डायग्नोस्टिक्स, जेनेटिक्स बायोटेक एशिया, ऑक्टावस कंसल्टिंग, पारेख इंटीग्रेटेड सर्विसेज तथा अपोलो हॉस्पिटल्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

इस वर्ष विद्यार्थियों को 4 लाख रुपये से अधिक वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ, जिसे निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस और पारेख इंटीग्रेटेड सर्विसेज द्वारा ऑफर किया गया। खास बात यह रही कि कई विद्यार्थियों को एक से अधिक कंपनियों से ऑफर लेटर प्राप्त हुए। इनमें अनमोल गोस्वामी, रिया चतुर्वेदी, भूपेंद्र सिंह, मयाशंकर ठाकुर, महिमा चैधरी, शुभम शर्मा, गीतांजलि उपाध्याय, लवकुश पुंडीर, अजीत, आकाश तथा बलवीर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार, समूह चर्चा और एचआर इंटरव्यू जैसे विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। छात्रों ने अपनी तकनीकी जानकारी, प्रायोगिक कौशल, कम्युनिकेशन स्किल्स और आत्मविश्वास के दम पर कंपनियों के अधिकारियों को प्रभावित किया।

प्रैक्टिकल अनुभव और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चयनित छात्रा गीतांजलि उपाध्याय ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जीएलए यूनिवर्सिटी में उन्हें केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री ओरिएंटेड ट्रेनिंग, आधुनिक प्रयोगशालाओं में प्रैक्टिकल अनुभव और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिला। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा नियमित रूप से आयोजित मॉक इंटरव्यू, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट सेशंस और तकनीकी कार्यशालाओं ने उन्हें इंटरव्यू के लिए पूरी तरह तैयार किया। गीतांजलि ने कहा कि एक से अधिक कंपनियों से ऑफर प्राप्त होना उनके लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है।

संस्थान के डायरेक्टर प्रो. कमल शाह ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के सीईओ नीरज अग्रवाल के मार्गदर्शन, फैकल्टी सदस्यों की मेहनत और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट टीम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को शुरू से ही उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करता है, जिससे वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बड़ी संख्या में कंपनियों ने कैंपस का रुख किया, जो इस बात का प्रमाण है कि जीएलए यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी उद्योग जगत की अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं। संस्थान को उम्मीद है कि शेष विद्यार्थियों का भी बेहतर कंपनियों में प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाएगा।

फार्मेसी संस्थान की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों को सफल करियर प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। लगातार बढ़ते प्लेसमेंट आंकड़े विश्वविद्यालय को प्रदेश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों की श्रेणी में मजबूत पहचान दिला रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *