Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

हिमाचल में अगले 6 दिन रुक-रुक कर बारिश के आसार:कल 3 जिलों में चेतावनी, तापमान में गिरावट; सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे टूरिस्ट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह रुक रुक कर बारिश हो रही है। अगले छह दिन भी बारिश जारी रहने के आसार हैं। मौसम में बदलाव और बारिश के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। देशभर से प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।

वहीं शिमला समेत राज्य के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के कुछेक भागों में आज भी हल्की बारिश हो सकती है। कल (3 जून को) चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में आंधी व तूफान का यलो अलर्ट दिया गया है, जबकि 4 जून को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में चेतावनी जारी की गई।

इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 5 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिला में यलो अलर्ट दिया गया है। 6 और 7 जून को भी बारिश जारी रहने का अनुमान है।

शिमला में 12 मिमी बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान भी शिमला में 12 मिमी, सोलन में 6.8 मिमी, जुब्बड़हट्टी 12.2 मिमी, कल्पा में 1.8मिमी और कुफरी में 12 मिमी बारिश हुई। इससे अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है। चंबा का पारा सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 8.7 डिग्री कम के साथ 30.3 डिग्री तक गिर गया है।

कांगड़ा का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री कम के साथ 32.6 डिग्री, नाहन का पारा 4.0 डिग्री की गिरावट के बाद 29.9 डिग्री, मनाली का 2.0 डिग्री लुढ़कने के बाद 23.5 डिग्री, शिमला का 2.0 डिग्री गिरने के बाद 23.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *