प्रयागराज : हाथों में तलवार-त्रिशूल और डमरू लिए संन्यासी। पूरे शरीर पर भभूत। घोड़े और रथ की सवारी। हर-हर महादेव का उद्घोष। यह सीन है संगम के घाटों का, जहां महाकुंभ का पहला अमृत (शाही) स्नान मंगलवार सुबह 6.15 बजे से शुरू हुआ।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक 2.5 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। हालात संभालने के लिए आर्मी को भी स्टैंड बाई पर रखा गया है।

जूना अखाड़े समेत 7 संन्यासी अखाड़ों के संत स्नान कर चुके हैं। अब वैरागी अखाड़ों के संत संगम में स्नान करने के लिए निकले हैं। महाकुंभ में पहली बार शाही स्नान की जगह अमृत स्नान शब्द का इस्तेमाल किया गया। अखाड़ों ने नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था।

संगम जाने वाले सभी रास्तों में 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। स्नान के लिए सभी 13 अखाड़ों को अलग-अलग 30-40 मिनट का समय दिया गया है। दुनियाभर का मीडिया और 50 से ज्यादा देशों के श्रद्धालु संगम पर मौजूद हैं।

2 और बड़ी बातें

  • भीड़ को देखते हुए आज लेटे हुए हनुमान मंदिर को बंद कर किया गया।
  • यति नरसिंहानंद के कैंप के बाहर से अयूब नाम के संदिग्ध युवक को पकड़ा। वह आयुष नाम बताकर अंदर पहुंचा था।

पहले तस्वीरें देखिए

अखाड़ों में शामिल महिला संन्यासिनियों ने भी अमृत स्नान में भाग लिया। सबसे ज्यादा जूना अखाड़े में महिला नागा साधु हैं।

अखाड़ों में शामिल महिला संन्यासिनियों ने भी अमृत स्नान में भाग लिया। सबसे ज्यादा जूना अखाड़े में महिला नागा साधु हैं।

मंगलवार सुबह संगम पर इतने श्रद्धालु पहुंच गए कि पैर रखने की जगह नहीं थी।

मंगलवार सुबह संगम पर इतने श्रद्धालु पहुंच गए कि पैर रखने की जगह नहीं थी।

पंचायती, अटल, निरंजनी और आनंद अखाड़े के नागा साधु और संत एक साथ स्नान किया। स्नान के बाद नागा संन्यासी ने फरसा लहराया।

पंचायती, अटल, निरंजनी और आनंद अखाड़े के नागा साधु और संत एक साथ स्नान किया। स्नान के बाद नागा संन्यासी ने फरसा लहराया।

संगम घाट अखाड़ों के लिए रिजर्व रखा गया है। स्नान के लिए पहुंचे नागा साधुओं ने पानी में करतब दिखाए।

संगम घाट अखाड़ों के लिए रिजर्व रखा गया है। स्नान के लिए पहुंचे नागा साधुओं ने पानी में करतब दिखाए।

2 करोड़ लोगों ने स्नान किया- सीएम योगी के सलाहकार

सीएम योगी के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा- साल 2019 का कुंभ प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी की व्यवस्थाओं के आधार पर बहुत अच्छा हुआ था, जिसमें 25 करोड़ से अधिक लोग आए थे। कल करीब डेढ़ करोड़ और आज अभी तक 2 करोड़ लोग महाकुंभ में आ चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर घंटे महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हमारा मानना है कि इस बार 50 करोड़ से भी अधिक लोग महाकुंभ में आएंगे।

महाकुंभ के अमृत स्नान के खास तस्वीरें

अमृत स्नान करते नागा संन्यासी। महिला संन्यासी ने भी डुबकी लगाई।

अमृत स्नान करते नागा संन्यासी। महिला संन्यासी ने भी डुबकी लगाई।

यह निर्वाणी अखाड़े का बाल नागा संन्यासी है।

यह निर्वाणी अखाड़े का बाल नागा संन्यासी है।

अमृत स्नान से पहले नागा साधुओं ने धर्म ध्वज को प्रणाम किया।

अमृत स्नान से पहले नागा साधुओं ने धर्म ध्वज को प्रणाम किया।

ये कबूतर बाबा हैं। इन्होंने कबूतर के साथ स्नान किया।

ये कबूतर बाबा हैं। इन्होंने कबूतर के साथ स्नान किया।

अमृत स्नान करने पहुंचे जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर अवेधाशनंद जी महाराज ने साधु-संतों के साथ गंगा को चुनरी अर्पित की।

अमृत स्नान करने पहुंचे जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर अवेधाशनंद जी महाराज ने साधु-संतों के साथ गंगा को चुनरी अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner