• नगर की कई सड़कें जर्जर, नगर पंचायत प्रशासन का कोई ध्यान नहीं
  • बिजली जाने के बाद अंधेरे में डूब जाता है बलदेव नगर

बलदेव : ब्रज में होली की मस्ती चरम पर है। इधर ब्रज के राजा का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा भी नजदीक है। होली में हुरियारे अपनी मस्ती में घूमते नजर आयेंगे। होली के सुव्यवस्थित इंतजामों को लेकर नगर पंचायत प्रशासन बिल्कुल भी सजग नहीं है। स्थिति ये है कि कई जगह नालियों के मेन हाॅल खुले पड़े हैं, तो नगर की कई सड़कें जर्जर हैं। इन पर आये दिन लोग चोटिल होते रहते हैं।

बलदेव नगर के अंदर की बात की जाय तो, पानी की टंकी के सामने जगन्नाथपुरी रोड़, यमुना रोड़, पप्पीबाई स्कूल रोड़, होली मौहल्ला के समीप जाटव बस्ती रोड़ आदि सड़कों के हालात दयनीय हैं। दयनीय हालातों के चलते जब भी सफाई कर्मी सड़कों के आसपास की नालियों को साफ करते हैं और उनकी गंदगी को सड़कों पर डालते हैं तो गंदा पानी भी कईयों दिनों सड़कों के गढ़ों में भरा रहता है। जगन्नाथ पुरी रोड़ की खराब स्थिति के चलते ग्राहक से लेकर दुकान स्वामियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कैलाश रोड़ के समीप जटौरा रोड़ पर नाली का बड़ा मेन हाॅल कई माह से खुला पड़ा है। कईयों बार लोग चोटिल हो गए हैं। कई दफा गाड़ियों के इस मेन हाॅल में फंस जाने के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

समाजसेवी ज्ञानेन्द्र पांडेय कहते हैं कि कई वर्षों सोलर लाइटें खराब पड़ी हैं। खंभे भी गायब हो गए हैं। इसके अलावा ब्रज तीर्थ विकास परिशद के माध्यम से परिक्रमा मार्ग में लगाई गईं स्मार्ट लाइट की केबल जल गईं हैं। रात्रि होते ही समूचा नगर अंधेरे की चपेट में आ जाता है। रात्रि में बिजली जाने पर नगर में प्रकाष कोई व्यवस्था नहीं है। इस ओर नगर पंचायत प्रशासन भी ध्यान न देकर आंख बंद करे हुए बैठा है।

बिजली जाने पर अंधेरा ही अंधेरा
वर्तमान में नगर की स्थिति यह है कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद् द्वारा परिक्रमा मार्ग में लगाई गईं कई स्मार्ट लाइटें खराब हो गईं। कई की केबल जल गईं हैं। सोलर लाइटों का पिछले दो से तीन वर्श में बेड़ागर्क हो गया है। विभिन्न मार्गों पर कई वर्श पहले लगीं लाखों रूपये की सोलर लाइटें नगरवासियों को मुंह चिढ़ा रही हैं, तो कई खंबे भी अपनी जगह से गायब हो गए हैं। बिजली पोल पर लगीं दर्जनों लाइट खराब पड़ी हुई हैं। रात्रि के समय बिजली जाने पर परिक्रमा मार्ग में तो अंधेरा छा ही जाता है, बल्कि समूचा नगर भी अंधेर में डूब जाता है।
…………………
परिक्रमा मार्ग में लगी लाइटों को सही कराने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद् को लिखा है। जटौरा रोड़ खुले हुए मेन हाॅल को दिखवाया जायेगा। सड़कों की जानकारी नहीं है।

अखिलेश दीक्षित,
अधिशासी अधिकारी, नगरपंचायत बलदेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *