Breaking
Sat. Jun 27th, 2026

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, घर-दुकानों में मलबा घुसा:MP-झारखंड में आंधी-बिजली से 16 मौतें; 22 राज्यों में मानसून पहुंचा

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना : उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के बाद बादल फट गया। इससे इलाके के कई घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। कई गाड़ियां भी मलबे में फंस गईं।

इधर मध्य प्रदेश के बालाघाट में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, देवास में आंधी-बारिश से मकान की बालकनी का हिस्सा गिर गया, इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। झारखंड में भी बिजली गिरने से 10 और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई।

मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। यूपी में मानसून 8 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है लेकिन इस बार 15 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका हुआ है। यह अगले 2 दिन में बिहार बॉर्डर से प्रदेश में एंट्री कर सकता है।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश हुई और दिन में अंधेरा छा गया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश हुई और दिन में अंधेरा छा गया।

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने के बाद मलबे में थार कार फंस गई।

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने के बाद मलबे में थार कार फंस गई।

मध्य प्रदेश के बालाघाट बिजली गिरने से 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के बालाघाट बिजली गिरने से 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के देवास में घर की बालकनी का हिस्सा गिर गया। इससे 2 महिलाओं की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के देवास में घर की बालकनी का हिस्सा गिर गया। इससे 2 महिलाओं की मौत हो गई।

6 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा हरियाणा के रोहतक में 43.4°C दर्ज किया गया।

वहीं यूपी के लखीमपुर खीरी में 43.2°C, बांदा और आगरा में 43°C, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 42.1°C, एमपी के ग्वालियर में 41.8°C और गुजरात के अहमदाबाद में 41.7°C रहा।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

28 जून:

  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र (नागपुर-अमरावती रीजन) में लगातार चौथे दिन हीटवेव का अलर्ट है।

29 जून:

  • छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरलम, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
  • बिहार में 50-60kmph की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तेज हवा चलेगी।
  • राजस्थान में 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *