Breaking
Sun. Jun 28th, 2026

मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान:बोले- हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाएं; पीएम को अब तक 34 देश सम्मानित कर चुके

विक्टोरिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 34 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।

सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स को मिलकर हिंद महासागर को ‘अवसरों का महासागर’ बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

इससे पहले सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

पीएम मोदी को राष्ट्रपति पैट्रिक ने सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया।

पीएम मोदी को राष्ट्रपति पैट्रिक ने सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यह एक सैन्य सम्मान है, जिसमें सैनिक अपनी जगह पर खड़े होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या किसी विशेष अतिथि को सलामी देते हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यह एक सैन्य सम्मान है, जिसमें सैनिक अपनी जगह पर खड़े होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या किसी विशेष अतिथि को सलामी देते हैं।

इसके बाद राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने मोदी का स्वागत किया। दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है।

इसके बाद राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने मोदी का स्वागत किया। दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है।

पर्यावरण के क्षेत्र में मोदी को अब तक 3 बड़े सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर्यावरण की रक्षा, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने और लंबे समय तक पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में किए गए काम के लिए मिला है।

पर्यावरण के क्षेत्र में मोदी को अब तक 3 बड़े अवार्ड मिल चुके हैं। इससे पहले मई 2026 में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने उन्हें एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया था। संयुक्त राष्ट्र ने साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ प्रदान किया था।

मोदी-हर्मिनी की बैठक, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के रिश्तों की प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की।

मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स दोनों देशों के उद्योगों के लिए नए अवसर तलाशना जारी रखेंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच संपर्क और कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जाएगा। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपने सफल अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करेगा।

मोदी शनिवार को तीन दिन के दौरे पर हिंद महासागर में स्थित सेशेल्स पहुंचे है। रविवार को राजधानी विक्टोरिया के स्टेट हाउस में राष्ट्रपति हर्मिनी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठक हुई, जिसमें आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े सभी अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भारत हिंद महासागर क्षेत्र के अहम देशों के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करने पर जोर दे रहा है। इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, बेहतर संपर्क और विकास से जुड़े सहयोग पर भारत खास फोकस कर रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *