Breaking
Wed. Aug 5th, 2026

मथुरा के महावन में राधा कृष्णा टीवीएस शोरूम का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगे आधुनिक वाहन

दैनिक उजाला, मथुरा : जिले के महावन कस्बे में दोपहिया वाहन क्षेत्र को नई पहचान देते हुए राधा कृष्णा टीवीएस शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन आर्यमन ग्रुप मथुरा के प्रबंध निदेशक श्रीकृष्ण सिंह द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया तथा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राधा कृष्णा टीवीएस के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य महावन एवं आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को विश्वसनीय सेवा, आधुनिक सुविधाएं और टीवीएस के नवीनतम मॉडलों की बेहतर उपलब्धता प्रदान करना है। ग्राहक संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम उत्कृष्ट बिक्री एवं सेवा के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतने का निरंतर प्रयास करेंगे।

मुख्य अतिथि श्रीकृष्णा सिंह ने कहा कि महावन जैसे क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शोरूम का खुलना स्थानीय लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर वाहन एवं सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। शोरूम में टीवीएस के विभिन्न नवीनतम दोपहिया वाहनों को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक टीवीएस अमित मिश्रा, सौभाग्य टीवीएस के प्रबंध निदेशक अनुज दुबे, रॉयल एनफील्ड मथुरा के महाप्रबंधक राहुल चौधरी, सौरभ सिंह, तुषार शर्मा एवं रघुवीर भौरे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *