Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा के बलदेव में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

दैनिक उजाला, संवाद मथुरा : बलदेव। अग्रवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में बलदेव-सादाबाद रोड स्थित अग्रवाल रिसॉर्ट पर महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संत कार्ष्णी बालयोगी जी महाराज, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और समिति अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। बालयोगी जी ने अग्रसेन जी को समाजवाद व समानता का प्रतीक बताते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, मेधावी छात्र-छात्राओं व वृद्धजनों को सम्मानित किया गया तथा लकी ड्रा के इनाम वितरित किए गए।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. मुरारीलाल अग्रवाल, बोली सेठ, ओमप्रकाश भगत जी, संजीव अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, विनोद गर्ग, राकेश गर्ग, नवीन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अतुल जिंदल, गोविंद अग्रवाल, तुलसीराम अग्रवाल, प्रतुल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, लखन अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, दीपक आर्य, दुर्गेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल सहित सैकड़ों अग्रबंधु मौजूद रहे। अध्यक्षता जगदीश अग्रवाल व संचालन बलदेव अग्रवाल और पवन गोयल ने किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *