Breaking
Thu. May 14th, 2026

मथुरा बरेली हाईवे पर किआ सेल्टोस कार होर्डिंग से टकराकर हवा में लटकी, दो युवक घायल

दैनिक उजाला, मथुरा : महावन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई। हापुड़ से रिफाइनरी मथुरा की ओर जा रही किआ सेल्टोस कार (UP15 EY 8646) बरेली बाईपास स्थित चिंताहरण मंदिर कट के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे एक बड़े होर्डिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त होकर ऊँचाई पर हवा में लटक गई।

कार में सवार दो युवक—
संदीप पुत्र महावीर, निवासी वदलोमाना, थाना बहादुरगढ़, हापुड़,
तथा
नितिन रस्तोगी पुत्र शिवकुमार रस्तोगी, निवासी दुर्गा कालोनी, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़—
को हल्की चोटें आईं। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही महावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

#mathuracaraccident #mathurabarellyhighway #caraccident #barellyhighway

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *