- गौरव किशनपुरिया एडवोकेट के नेतृत्व में जिलामुख्यालय पर प्रदर्शन, दोषियों पर बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग
दैनिक उजाला, मथुरा : समाजवादी पार्टी के नेता गौरव किशनपुरिया एडवोकेट के नेतृत्व में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलामुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से गौरव किशनपुरिया ने मांग की कि अदिति यादव की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से साजिशन झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाते हुए उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर गौरव पांडेय, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीति पूरी तरह स्पष्ट है। पार्टी किसी भी बेटी के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन समय रहते दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करता है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में गौरव पांडेय (राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), बादल राज बंसल (राष्ट्रीय सचिव), अभिषेक यादव (महानगर महासचिव), रमेश सैनी (अध्यक्ष), सोनू यादव (उपाध्यक्ष), सीमा करण (महिला सभा), सुरेश यादव (अध्यक्ष), संजय समाजवादी, पूर्वी अग्रवाल (महिला सभा), ललित मोहिनी स्वरुप शर्मा एडवोकेट, डेविड प्रजापति एडवोकेट, रुपेश यादव एडवोकेट, गोवर्धन सिंह यादव एडवोकेट, महेश उपाध्याय एडवोकेट, दीनदयाल पचोरी एडवोकेट (प्रदेश सचिव), दिगंबर सिंह (पीडीए), राज गब्बर (महासचिव), अंशु यादव एडवोकेट, प्रेमचंद एडवोकेट, प्रीतम निषाद, ऋषि पाराशर, नितिन सैनी एडवोकेट, प्रशांत एडवोकेट, मोनू यादव, गोवर्धन, मुकेश पहलवान, रमेश पचोरी एडवोकेट, अभिषेक यादव, जावेद कुरैशी एडवोकेट, विनोद यादव एडवोकेट, सुनील चौधरी एडवोकेट, देवेंद्र यादव एडवोकेट, मंगल यादव एडवोकेट, सौरव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

