Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

सेवा ज्योति यात्रा, CM साय ने जलाई मशाल:छत्तीसगढ़ में 38 जगह बनेंगे सेवा ज्योति चौक

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने देशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली। छत्तीसगढ़ में भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ नेता, मंत्री और कार्यकर्ता मशाल लेकर निकले।

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मशाल जलायी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में 38 जगहों पर सेवा ज्योति चौक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा तेलीबांधा चौक को सेवा ज्योति संकल्प चौक के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में BJP कार्यकर्ताओं को विकसित भारत-2047 का संकल्प कराया गया।

रायपुर में सीएम साय ने जलायी मशाल।

रायपुर में सीएम साय ने जलायी मशाल।

बिलासपुर में डिप्टी CM साव और मनेंद्रगढ़ में मंत्री जायसवाल ने मशाल जलाई।

बिलासपुर में डिप्टी CM साव और मनेंद्रगढ़ में मंत्री जायसवाल ने मशाल जलाई।

मंत्री श्यामबिहारी बोले- मोदी ने 25 साल बिना थके, बिना रुके काम किया

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का विषय है। हमारे जननायक ने 7 अक्टूबर 2001 से 2026 तक बिना थके, बिना रुके देश के विकास की धारा में नॉनस्टॉप काम किया। देश अपनी खोई हुई पुरानी विरासत और संस्कृति को फिर से स्थापित करते हुए आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है।

क्या है सेवा ज्योति यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। अभियान का उद्देश्य मोदी के 25 साल के जनसेवा और सुशासन के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प से लोगों को जोड़ना है।

इसी कड़ी में 7 अक्टूबर को देशभर के जिला मुख्यालयों पर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जा रही है। अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, जनसंपर्क और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *