Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्‍वय का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए स्‍क्‍वाड की घोषणा

  • भारतीय अंडर-19 टीम श्रीलंका दौरे पर तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेलेगी

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय अंडर-19 टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेलेगी। जूनियर समिति ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीमों की घोषणा की।

यशबर्धन सिंह को दोनों स्‍क्‍वाड का कप्‍तान बनाया गया है। लक्ष्‍य रायचंदानी को उप-कप्‍तान नियुक्‍त किया गया है। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्‍वय का वनडे टीम में चयन हुआ है। वो विकेटकीपर बल्‍लेबाज की जिम्‍मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। अन्‍वय और रजत बघेल का चयन बतौर विकेटकीपर बल्‍लेबाज हुआ है।

कहां खेले जाएंगे मुकाबले

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैच क्रमश: 4,6 और 9 जुलाई को खेले जाएंगे। ये तीनों वनडे मैच हंबनतोता में खेले जाएंगे। इसके बाद 13 जुलाई और 20 जुलाई को गॉल व कोलंबो में चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

श्रीलंका दौरे का पूरा कार्यक्रम

  • 4 जुलाई 2026 – पहला वनडे, हंबनतोता
  • 6 जुलाई 2026 – दूसरा वनडे, हंबनतोता
  • 9 जुलाई 2026 – तीसरा वनडे, हंबनतोता
  • 13-16 जुलाई 2026 – पहला चार दिवसीय मैच, गॉल
  • 20-23 जुलाई 2026 – दूसरा चार दिवसीय मैच, कोलंबो।

भारतीय अंडर-19 वनडे स्‍क्‍वाड

यशबर्धन सिंह चौहान (कप्‍तान), लक्ष्‍य रायचंदानी (उप-कप्‍तान), सागर विर्क, विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, अन्‍वय द्रविड़, अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्‍य परेश पटेल, मोहित उल्‍वा, ईशान सूद।

भारतीय अंडर-19 टेस्‍ट स्‍क्‍वाड

यशबर्धन सिंह चौहान (कप्‍तान), लक्ष्‍य रायचंदानी (उप-कप्‍तान), सागर विर्क, पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्‍णा, आर्यन संदेश सकपाल, हेमचुड़ेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्‍य परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *