Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

ताजमहल में गंगा जल चढ़ाने वाले हुए रिहा

  • मथुरा के युवाओं ने 3 अगस्त को चढ़ाया था गंगा जल,22 अगस्त को मिली थी जमानत

दैनिक उजाला, मथुरा : ताजमहल पर सावन महीने में गंगा जल चढ़ाने के बाद गिरफ्तार हुए हिंदू महासभा के दोनों युवकों को जेल से रिहा कर दिया गया है। मथुरा के रहने वाले युवक जल चढ़ाने के बाद से ही आगरा जेल में बंद थे। ताजमहल पर जल चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मथुरा के मंडी चौराहा के रहने वाले श्याम और गोवर्धन रोड के रहने वाले विनेश ने 3 अगस्त को आगरा में ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए गंगा जल से अभिषेक कर दिया था। इसके बाद आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद श्याम और विनेश को आगरा जेल भेज दिया गया था।

रिहा होने के बाद युवकों का स्वागत करते हिंदूवादी

रिहा होने के बाद युवकों का स्वागत करते हिंदूवादी

28 दिन बाद आए जेल से बाहर

3 अगस्त से आगरा जेल में बंद श्याम और विनेश का मामला न्यायालय में चला। हिंदू महासभा की छाया गौतम ने मामले की पैरवी कोर्ट में पैरवी की। जिसके बाद कोर्ट ने श्याम और विनेश को 22 अगस्त को जमानत दे दी। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद 30 अगस्त की देर शाम दोनों को जेल से रिहा कर दिया गया।

जेल से बाहर आने के बाद नारेबाजी करते हिंदूवादी

जेल से बाहर आने के बाद नारेबाजी करते हिंदूवादी

हिंदूवादियों ने किया स्वागत

जेल से रिहा होने के बाद श्याम और विनेश का हिंदू वादी नेताओं ने स्वागत किया। दोनों युवकों का माला और स्वाफा पहनाया गया। जिसके बाद दोनों को गाजे बाजे के साथ मथुरा लाया गया। हिंदू महासभा की अध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि ताजमहल पर जल चढ़ाने वाले श्याम और विनेश के साथ वह हमेशा खड़ी रहेंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *