Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

प्रेमानंदजी बोले-गलती न हो तो बुराई से बेचैन न हों:कड़वा प्रसाद समझें; शिष्य की मौत और कोहली को लेकर आश्रम पर सवाल उठे थे

मथुरा : ‘निर्दोष रहने पर समाज में निंदा और तिरस्कार होने लगे तो बेचैन नहीं होना चाहिए। इसे भगवान का कड़वा प्रसाद समझना चाहिए। यह हमारे अंदर के अभिमान को खत्म करने में मदद करता है।

भक्ति के मार्ग पर वही आगे बढ़ता है, जो मुसीबत के समय भी धैर्य और संयम बनाए रखता है। उसे न तो निराश होना चाहिए और न ही भगवान के लिए अपनी श्रद्धा कम करनी चाहिए।’

ये बातें संत प्रेमानंद महाराज ने गुरुवार को ऐसे वक्त कहीं, जब केली कुंज आश्रम पर शिष्य की मौत और विराट कोहली को 5 करोड़ रुपए देकर बुलाने के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो गुरुवार को सामने आया। इसे उनके यूट्यूब चैनल ‘भजन मार्ग’ पर अपलोड किया गया।

दरअसल, पिछले महीने प्रेमानंदजी के शिष्य रसिक दुलारी शरण ने केली कुंज ट्रस्ट की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। इसके बाद फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने दावा किया था कि कोहली को केलीकुंज आश्रम बुलाने के लिए पैसे दिए गए थे।

संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग की बातें

कोई निंदा करे तो मुस्कुराकर सहन कर लेना चाहिए: प्रेमानंदजी ने कहा- जब हम अपनी जिंदगी राधा-कृष्ण को समर्पित कर देते हैं, तो हमें उनकी इच्छा के हिसाब से ही चलना चाहिए। हमें किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए। अगर कोई हमारी निंदा करता है, तो मुस्कुराकर उसे सहन कर लेना चाहिए। इसे भगवान की कृपा मानकर धैर्य और सहनशीलता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

सुख या दुख, सम्मान या अपमान, मन स्थिर रखना चाहिए: संत ने कहा- भगवान हमें हर परिस्थितियों में आगे बढ़ाते हैं। हमें जीवन में मिलने वाली हर परिस्थिति को स्वीकार करना चाहिए। सुख हो या दुख, सम्मान मिले या अपमान, हर हाल में मन को स्थिर रखना जरूरी है।

परेशानियों का मजबूती से सामना करना चाहिए: उन्होंने भक्तों से कहा कि वे बड़ी से बड़ी परेशानी और विपरीत परिस्थिति का सामना मजबूती से करें। अगर कोई उनकी निंदा करता है, तो उसका जवाब निंदा से नहीं देना चाहिए। अपमान और आलोचना सहने से व्यक्ति के अंदर का अभिमान कम होता है।

दूसरों की आलोचना करने से बचना चाहिए: प्रेमानंद महाराज ने कहा- अपने व्यवहार में विनम्रता रखनी चाहिए। दूसरों की आलोचना करने के बजाय अपने व्यवहार को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। धैर्य, सहनशीलता और भगवान पर विश्वास बनाए रखना चाहिए।

    तस्वीर 22 जुलाई की है। विराट अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में चलते नजर आए थे।

    तस्वीर 22 जुलाई की है। विराट अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में चलते नजर आए थे।

    Related Post

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *