Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड 192/5 का था, जो भारत ने 2012 में अहमदाबाद में बनाया था।

भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

टीम इंडिया ने लगातार दूसरा गोल्ड जीता

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया

भारत ने एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का गोल्ड जीत लिया है। उसने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 19 रन से हराया।

पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 33 रन की जरूरत थी, लेकिन शिवम दुबे ने 13 रन ही दिए। उन्होंने एक विकेट भी झटका।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *