Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

10 नंबर की वेस्टइंडीज से हारी रैंकिंग टॉपर टीम इंडिया:351 रन का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई, राहुल की सेंचुरी बेकार गई

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट वनडे रैंकिंग में नंबर-10 पर मौजूद वेस्टइंडीज ने रैंकिंग टॉपर भारत को 5 विकेट से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ में भारत 351 रन का स्कोर भी डिफेंड नहीं कर सका। वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 5 विकेट पर 352 रन बनाकर जीत हासिल की। यह वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले टीम ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 328 रन चेज किए थे।

भारत ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए। केएल राहुल ने नाबाद 129 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 92 रन की पारी खेली। उन्होंने बतौर ओपनर वनडे में 10 हजार रन पूरे किए। ऋतुराज गायकवाड ने 57 रन बनाए।

जवाब में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद 160 रन बनाए। उन्होंने 17 चौके और 3 सिक्स लगाए। अमीर जांगू ने 67 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और नमन धीर ने एक-एक विकेट लिए।

भारत ने सीरीज 2-1 से जीती

भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। टीम ने पहले दोनों मैच 8 विकेट से अपने नाम किए थे।

वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ सबसे बड़ा सफल रन चेज कर लिया। इससे पहले टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज 2019 में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ 328 रन का था।

होप के शतक से वेस्टइंडीज जीता

48.1 ओवर में नमन धीर की गेंद पर शाई होप ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाकर स्कोर बराबर कर दिया। अगली गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑफ की ओर एक रन लेकर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से जीत दिला दी। होप 162 रन पर नाबाद रहे। उन्होंने 143 गेंदों की पारी में 17 चौके और 3 छक्के लगाए।

वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 352/5 बनाकर जीत दर्ज कर ली। यह 2023 के बाद भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की पहली वनडे जीत है।

शाई होप ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया।

शाई होप ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *