Breaking
Sat. Aug 8th, 2026

ऋषभ पंत को उत्तराखंड में जमीन दिलाएगी सरकार:CM धामी बोले- हमारे राज्य का बेटा, हरसंभव मदद करेंगे; रात को ट्वीट करके मदद मांगी थी

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं। हालांकि, मैच से इतर वे जमीन खरीदने को लेकर भी परेशान हैं।

पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद करने की अपील की है। उन्होंने लिखा- दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होकर अपने गृहराज्य में घर बनाना चाहता हूं। मैं 3 साल से परेशान हूं, लेकिन अब तक जमीन नहीं मिल पाई है।

पंत फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 23.84 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स भरा था।

पंत ने लिखा- अब तक कोई जमीन नहीं मिली

पंत ने X पर लिखा, हैलो सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का होने के नाते मुझे बहुत समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं मिल रही।

मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि प्लीज जमीन खरीदने में मेरी मदद करें। मेरे लिए यह एक बुरा सपना बन गया है। मैंने सब कुछ ताक में रखकर राज्य का प्रमोशन किया था।

मैं उत्तराखंड में लोगों की मदद करने के लिए अपने मूल स्थान पर वापस जाना चाहता हूं। मैं अपने पहाड़ी लोगों के पास लौटना चाहता हूं। प्लीज इस मामले को देखें। 3 साल हो गए हैं, आपके जवाब का इंतजार है, कोई जमीन नहीं मिली।

‘सरकार से जमीन खरीदना चाहता हूं’

अपनी पोस्ट पर कमेंट करते हुए पंत ने लिखा, इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करने के लिए यह गिफ्ट बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप इजाजत दें तो मैं राज्य सरकार से जमीन खरीदना चाहता हूं।

सरकार के रेट पर कम से कम मैं अपने राज्य में अपना पहला घर बनवा सकता हूं। प्लीज हेल्प करें। सच में मुझे नहीं पता था कि यह कैसे करना है।

रुड़की में हुआ जन्म, दिल्ली से शुरू किया प्रोफेशनल सफर

पंत का जन्म उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में हुआ था। उन्होंने अपने क्रिकेट का सफर रुड़की से शुरू किया और प्रोफेशनली खेल को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली चले गए। वे घरेलू क्रिकेट में दिल्ली को रिप्रेजेंट करते हैं।

अगला IPL सीजन दिल्ली से खेलते नजर आएंगे

पंत ने IPL में अब तक 139 मैचों में 3,865 रन बनाए हैं। पंत 2016 से 2024 तक 9 सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। हालांकि, 2025 मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी के साथ मतभेद के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

इसके बाद वे 2025 और 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले। अब 2027 सीजन में पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *